आगरा वायुसेना स्टेशन पर पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस लिखा गुब्बारा मिलने से सनसनी

आगरा, 15 फरवरी। यहां एयरफोर्स स्टेशन परिसर के तकनीकी क्षेत्र में पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस लिखा गुब्बारा मिलने से खलबली मच गई। गुब्बारा आधा सफेद और आधा हरे रंग का है। उस पर पीआईए लिखा है। वायुसेना ने प्रारंभिक जांच के बाद गुब्बारा शाहगंज पुलिस को सौंपकर मुकदमा दर्ज कराया है। 
गुब्बारे पर ‘पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस’ लिखा होने की जानकारी सामने आते ही सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड़ में आ गईं। खुफिया विभाग और स्थानीय पुलिस भी सक्रिय हो गई।
वायुसेना प्रशासन की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है। जांच का मुख्य बिंदु यह है कि कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच यह गुब्बारा तकनीकी एरिया तक कैसे पहुंचा।
बताया जा रहा है कि गुब्बारे पर ‘पीआईए’ के साथ उर्दू भाषा में भी कुछ लिखा हुआ है। थाना प्रभारी निरीक्षक वीरेश पाल गिरी का कहना है कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और जांच जारी है। सुरक्षा एजेंसियां किसी भी संभावना को नजरअंदाज नहीं कर रही हैं।

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments