भीमनगरी समारोह आयोजन समिति-2026 के कार्यालय का उद्घाटन
आगरा, 15 फरवरी। डॉ भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर सजने वाली 31वीं भीमनगरी के लिए जूता प्रदर्शनी केन्द्र, निकट कोठी मीना बाजार, शाहगंज में भीमनगरी समारोह आयोजन समिति-2026 के कार्यालय का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, विधायक जीएस धर्मेश, जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने फीता काट कर व डॉ अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया।
केंद्रीय मंत्री प्रो एसपी सिंह बघेल, उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, विधायक जीएस धर्मेश ने डॉ.भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती के अवसर पर सजने वाली भीमनगरी को भव्य रूप से आयोजित कराने की बात कही।
इस अवसर पर जिलाधिकारी से भीमनगरी आयोजन हेतु विभिन्न विकास कार्यों को कराये जाने हेतु एक मांग पत्र प्रस्तुत किया गया। जिलाधिकारी ने भीम नगरी आयोजन के अंतर्गत होने वाले सभी विकास कार्यों को ससमय तथा गुणवत्तापूर्ण संपन्न किए जाने को आयोजन समिति को आश्वस्त किया।
उद्घाटन समारोह में भीम नगरी केन्द्रीय समिति के करतार सिंह भारतीय, धर्मेन्द्र सोनी, भीम नगरी आयोजन समिति के पदाधिकारीगण मौजूद रहे।
Post a Comment
0 Comments