सैंया चौराहे के निकट कंटेनर में घुसा डंपर, चालक को केबिन काटकर निकालना पड़ा

आगरा, 04 फरवरी। ग्वालियर हाईवे पर बुधवार की दोपहर सैंया चौराहे के पास डंपर और कंटेनर की टक्कर में डंपर चालक केबिन में फंस गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कटर की मदद से डंपर की बॉडी काटकर चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। उसे हल्की चोटें आई हैं। 
खबरों के अनुसार, सैंया चौराहे के पास ग्वालियर की ओर जा रहे कंटेनर के चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगाने से पीछे चल रहा डंपर चालक संभल नहीं पाया और डंपर पीछे से कंटेनर में जा घुसा। 
टक्कर से डंपर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसका चालक केबिन में फंस गया।
दुर्घटना की सूचना मिलने पर थाना सैंया पुलिस मौके पर पहुंच गई। कटर की मदद से डंपर की बॉडी काटकर चालक को बाहर निकाला गया। डंपर चालक की पहचान रंजीत सिंह निवासी मोरवी, गुजरात के रूप में हुई। वह टाइल्स लादकर बेंगलुरु जा रहा था। 
_______________________________________


ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments