डीजीजीआई ने तीन सौ करोड़ से अधिक की फर्जी जीएसटी बिलिंग पकड़ी, स्क्रैप व्यापारी को भेजा जेल

आगरा, 13 फरवरी। केंद्रीय वस्तु एवं सेवाकर विभाग से जुड़ी डीजीजीआई आगरा की टीम ने शुक्रवार को तीन सौ करोड़ रुपये से अधिक की फर्जी बिलिंग का पर्दाफाश किया।
सूत्रों के अनुसार डीजीजीआई ने गाजियाबाद से एक मेटल स्क्रैप व्यापारी मुहम्मद जुबेर को जीएसटी की फर्जी बिलिंग कर विभाग की 25 करोड़ रुपये से अधिक की कर चोरी के आरोप में जेल भेजा।
वह एम जेड ट्रेडर नाम की फर्म बनाकर बिना माल खरीदे केवल बिल ले रहा था। बिल देने वाली फ़र्में अपने घोषित पते पर नहीं मिली। कर चोरी के इस खेल में अन्य कई फ़र्मों की जाँच की जा रही है और संलिप्तता पाये जाने पर उनके विरुद्ध भी कार्यवाही की जायेगी।
जाँच टीम में डीजीजीआई के डिप्टी डायरेक्टर विजय कुमार, सीनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर प्रभाकर शर्मा और भानु शर्मा, अनुराग सोनी, चहल सिंह और निरीक्षक स्वाति जैन, मोहित शामिल थे।
________________________________________


ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments