Agra News: खबरें आगरा की......
विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने विधानसभा में उठाई आगरा के विकास की मांग
आगरा, 13 फरवरी। प्रदेश विधान सभा के बजट सत्र में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान आगरा उत्तर से विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने आगरा में बैराज, स्टेडियम की मांग उठाई। उन्होंने उद्योगों के विद्युत कनेक्शन पर लगी रोक को हटवाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में प्रभावी पैरवी की ओर सरकार का ध्यान आकर्षित किया।
भाजपा विधायक ने कहा कि आगरा का जूता उद्योग देश में उत्पादित कुल जूतों का लगभग 65 प्रतिशत योगदान देता है। पेठा उद्योग के साथ-साथ अब आगरा चांदी, घुंघरू और ब्रश उद्योग का भी बड़ा केंद्र बनता जा रहा है। रेडीमेड कपड़ों का बड़े पैमाने पर उत्पादन शहर की आर्थिक ताकत को और मजबूत कर रहा है। उन्होंने मांग की कि एक हजार वर्ष पुराने आनंदी भैरव मंदिर पर भी यमुना घाट का निर्माण कराया जाए।
उन्होंने यह भी मांग की कि आगरा शहर की सीमा में कैलाश मंदिर से ताजमहल तक यमुना नदी में सालभर पर्याप्त जल बना रहे। इसके लिए चेकडैम या बैराज का निर्माण आवश्यक है। ऐसा होने पर आगरा आने वाले पर्यटकों को बनारस की गंगा आरती की तर्ज पर यमुना आरती देखने का अवसर मिलेगा। बैराज निर्माण में आ रही बाधाओं को दूर कराया जाए।
विधायक ने ताजमहल के कारण आगरा में एलएमवी-6 विद्युत कनेक्शन बंद किए जाने का मुद्दा भी उठाया और कहा कि फाउंड्री उद्योग पहले ही प्रभावित हो चुका है। सरकार को चाहिए कि सुप्रीम कोर्ट में प्रभावी पैरवी कर इन बाधाओं को समाप्त कराए। साथ ही उन्होंने आगरा जैसे अंतरराष्ट्रीय पर्यटन शहर में एक अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम के निर्माण की आवश्यकता बताई, जिससे खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन और शहर को नया पहचान मिले।
__________________________________________
सीनियर जिला क्रिकेट लीग में टीम बी और टीम ए का फाइनल में प्रवेश
आगरा, 13 फरवरी। डिस्ट्रिक क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में सीनियर क्रिकेट लीग में अवंती बाई लोधी मैदान पर खेले गए शुक्रवार के मुकाबले में टीम बी ने टीम डी को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
टॉस टीम डी के कप्तान लक्ष्य राठौर ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया निर्धारित 50-50 ओवरों के मुकाबले में टीम डी के गोपाल चाहर 73 और बृजेश कुमार ने 53 रनों का योगदान दिया टीम डी ने 224 रन बनाएं। टीम बी की ओर से गेंदबाजी करते हुए विपिन सक्सेना ने 2 मयंक तिवारी ने 2 नेत्रपाल ने 1 अभय ,एकलव्य भारत , दुष्यंत और आलोक ने एक-एक विकेट प्राप्त किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम बी ने 34.2 ओवरों में तीन विकेट खोकर निर्धारित लक्ष्य प्राप्त किया। टीम के लिए लव कुश बघेल ने 68 और मयंक तिवारी ने 52 रनों का योगदान दिया। टीम डी की ओर से गेंदबाजी करते हुए गोपाल चाहर ने दो और अभी ने एक विकेट प्राप्त किया। मयंक तिवारी को लगातार प्रतियोगिता का तीसरा प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया।
उड़ान क्रिकेट अकादमी पर खेले गए अन्य मुकाबले में टीम ए और टीम सी के मध्य खेला गया टीम इन ए ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया निर्धारित 50-50 ओवर के मुकाबले में टीम में टीम ए ने 45.3 ओवर में सभी विकेट होकर 282 रनों का स्कोर खड़ा किया। टीम के लिए शिवम अग्रवाल ने 79 और दीपक राजपूत ने 87 रनों निखिल 30 ने का योगदान दिया। टीम सी की ओर से गेंदबाजी करते हुए शुभम ने 5 विकेट देव दुबे 1 ध्रुव तोमर 1 पुनीत 2 और राम सुंदर ने क्रमशः एक-एक विकेट प्राप्त किया। लक्ष्य पीछा करने उतरी टीम सी ने की टीम 23 :2 ओवर में 158 आने पर ही सिमट गई। टीम के लिए ध्रुव तोमर ने 52 और हर्ष ने 42 रनों का योगदान दिया। टीम ए की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए दीपक राजपूत ने 5 विकेट मयंक शर्मा 3 सौरव ने दो विकेट प्राप्त किया। दीपक राजपूत को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया।
__________________________________________
शेरवुड स्कूल ने मनाया वार्षिकोत्सव
आगरा, 13 फरवरी। सेक्टर-6 स्थित शेरवुड स्कूल ने शुक्रवार को वार्षिकोत्सव का आयोजन किया।
समारोह का शुभारंभ डॉ. प्राची राज, नीलम शर्मा, उर्वशी सिकरवार (उपाध्यक्ष), विद्यालय की निर्देशिका ज्योति पोरवाल, रिंकी चौधरी, प्रबंधक अजीत प्रताप एवं प्रधानाचार्या सोनिया सिंह ने किया।
विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देकर सभी का मन मोह लिया। विभिन्न शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।
__________________________________________
Post a Comment
0 Comments