अखिलेश जादूगर और शिल्पा माहेश्वरी को मिला प्रतापचंद जैसवाल सम्मान || सांसद सुमन बोले, दुर्लभ गुणों के लिए याद किये जायेंगे जैसवाल || यूथ हॉस्टल में सुविधाएं बढ़ाने का प्रयास करेंगे

आगरा, 08 फरवरी। साहित्कार, समाजसेवी, वरिष्ठ पत्रकार, प्रतापचंद जैसवाल की 27वीं पुण्यतिथि पर यूथ हाॅस्टल सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यसभा सदस्य रामजीलाल सुमन ने कहा कि स्वर्गीय जैसवाल अपनी कर्मठता, तत्परता, सहृदयता, मित्र परायणता तथा मानवता सरीखे दुर्लभ गुणों के लिए याद किये जायेंगे। समारोह में शिल्पा माहेश्वरी व अखिलेश जादूगर को प्रतापचंद जैसवाल स्मृति सम्मान से विभूषित किया गया। उनको माला, माला, बुके, श्रीफल, शाल, स्मृति चिन्ह व सम्मान पत्र प्रदान किया गया।
सांसद सुमन ने कहा कि स्व. जैसवाल एक आदर्श पत्रकार थे। उन्होंने आदर्श पत्रकारिता और व्यावसायिक पत्रकारिता का तालमेल कर अनुकारणीय उदाहरण पेश किया। अलग-अलग पार्टी में रहने के बाद उनके विचार मेरे विचारों से मेल खाते थे। अथक परिश्रमशीलता, लगन, धैर्य, साहस और सदभाव ने उन्हें महामानव बना दिया।
प्रतापचंद जैसवाल स्मृति सम्मान से विभूषित अखिलेश जादूगार ने कहा कि ये सम्मान मेरे लिए बेहद कीमती व मूल्य परक है। उन्होंने जादूकला के कई आइटम भी पेश किये। जैसवाल स्मृति सम्मान से ही विभूषित काॅमेडी स्टार ऑफ़ द ईयर शिल्पा माहेश्वरी ने कहा कि जब प्रतिभा होते हुए भी कलाकारों को मंच नही मिल पाता तब आप जैसी संस्थायें कला के क्षेत्र में उत्कर्ष कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित करते हैं, ये सिर्फ सम्मान ही नहीं बल्कि कलाकारों को आत्मविश्वास बढ़ाने वाला प्रोत्साहन है।
इससे पहले स्व. प्रताप चंद जैसवाल के चित्र पर मुख्य अतिथि रामजीलाल सुमन, अध्यक्ष रामनाथ गौतम, साहित्यकार अशोक रावत ने माल्यार्पण किया। सम्मानित विभूतियों शिल्पा माहेश्वरी व अखिलेश जादूगर का परिचय मनोज जैन बोहरा व अनीता मित्तल ने दिया। कार्यक्रम को डॉ. मधुरिमा शर्मा, डॉ. मधु भारद्वाज, धर्मेंद्र यादव गुल्लु, शमी आगाई, शरद गुप्ता, अशोक रावत, रामनाथ गौतम ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए हरीश चिमटी ने सांसद सुमन से यूथ हॉस्टल के विस्तार, आधुनिक सुविधाओं सहित लिफ्ट सुविधा के लिए केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री से वार्ता करने का अनुरोध किया। सांसद सुमन ने शीघ्र केंद्रीय मंत्री से मुलाकात करने का आश्वासन दिया।
अतिथियों का स्वागत हरिओम अग्रवाल, अम्बा प्रसाद गर्ग, संजय राज गुप्ता, कांग्रेस नेता मनोज जैन बोहरा, पवन कुमार गुप्ता, संजू अग्रवाल, बबिता जैसवाल, मधु सक्सेना, प्रवीन जैन ने किया। वासुदेव जैसवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर अशोक शर्मा, पूरन सिंह यादव, शैलेन्द्र सक्सेना, बलदेव भटनागर, सचिन यादव, अनुज शिवहरे, क़फील निज़ामी, सैयद मेहमूद उज्जम्मा, नुरुद्दीन खान, वाशिद अली, विमल कुमार शर्मा, अनिल अग्रवाल, डॉ.अनिल शर्मा, संजू अग्रवाल, विराज गेहराना, कृष्णा माथुर, सीमंत साहू, अतुल चन्द सरीन, डी एस चौधरी, राम मोहन दीक्षित, रोशन, आकाश भी उपस्थित रहे। 
_________________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments