वरिष्ठ पत्रकार संजय तिवारी को मातृ शोक
आगरा, 09 फरवरी। अमर उजाला, दैनिक जागरण, डीएलए समाचार पत्रों में रहे और "न्यूज नजरिया" वेबसाइट के संपादक वरिष्ठ पत्रकार संजय तिवारी की माताजी श्रीमती शांता तिवारी का सोमवार की तड़के तीन बजे देहावसान हो गया। वे 85 वर्ष की थीं और पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही थीं।
स्वर्गीय शांता तिवारी स्वर्गीय मेजर हरि कृष्ण तिवारी की पत्नी थी। उनके पति सत्तर के दशक में हुब्बलाल इंटर कालेज के प्रधानाचार्य रहे थे और शहर की जानी-मानी शख्सियत थे। करीब 52 वर्ष पहले पति का निधन हो जाने के बाद शांता तिवारी ने अपनी पुत्री आरती शर्मा और पुत्र संजय तिवारी, विकास तिवारी का पूरी जिम्मेदारी के साथ लालन-पालन किया। वे बड़ी धर्मभीरू महिला थीं और जीवन में सक्रिय रहने तक नियमित तौर पर आगरा और मथुरा, वृंदावन, गोवर्धन के मंदिरों में दर्शनों को जाती रहीं। उन्होंने कई वर्षों तक हर माह गोवर्धन की परिक्रमा भी पूरे भक्ति भाव से दी।
उनकी बड़ी पुत्री आरती शर्मा दिल्ली के निवास कर रही हैं। ज्येष्ठ पुत्र संजय तिवारी विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से भी जुड़े हुए हैं। छोटे पुत्र विकास तिवारी दवाओं के व्यापार से जुड़े हुए हैं और दिल्ली गेट प्रोफेसर कालोनी में तिवारी मेडिकल स्टोर का संचालन करते हैं।
श्रीमती शांता तिवारी ने अपने पीछे चार पौत्रों आयुष, अनुज, रुद्रांश, अभ्युदय, प्रपौत्र माही, धेवते विभोर, धेवती साक्षी का भरा-पूरा परिवार छोड़ा है।
__________________________________
Post a Comment
0 Comments