Agra News: खबरें आगरा की...
चिकित्सा शिविर में 107 ने कराई जांच
आगरा, 08 फरवरी। माधव मिलन एवं नेशनल मेडिकोज औरगेनाइजेशन द्वारा नि:शुल्क चिकित्सा शिविर सरस्वती शिशु मंदिर विजय नगर कॉलोनी में लगाया गया जिसमें करीब 107 व्यक्तियों ने लाभ प्राप्त किया।
शिविर में ब्लड शुगर, कोलस्ट्रोल, केल्शियम, विटामिन डी थाईराइड आदि की जांच की गई। डा बसंत गुप्ता ने ईसीजी की नि:शुल्क जाँच की। डॉ पवन गुप्ता, रुपल अग्रवाल, स्त्री रोग विशेषज्ञ अभिलाषा गुप्ता, राघवेंद्र दुवे, हरबीर सिंह, असीम गुप्ता आदि डॉक्टरों ने सहयोग प्रदान किया। मेडिकल कैम्प में आलोक आर्य, राजीव, अशोक अग्रवाल, नरेश सूद, अरुण गुप्ता, रवी गुप्ता, आलोक अग्रवाल, स्वतंत्र गुप्ता, धर्मेंद्र गर्ग, विनोद गुप्ता, नितिन गुप्ता, संजय चौहान, योगेन्द्र अग्रवाल, ललितेश गुप्ता ने सहयोग किया।
________________________________________
ब्राह्मण महासभा ने विधायक गुर्जर का किया सम्मान
आगरा, 08 फरवरी। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की आगरा टीम ने रविवार को लोनी, गाजियाबाद में विधायक नंदकिशोर गुर्जर को सम्मानित किया। यह सम्मान ब्राह्मण समाज के लिए आवाज उठाने के लिए दिया गया।
इस अवसर पर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश संयोजक डॉ दीपेश उपाध्याय, गजेंद्र शर्मा, जिलाध्यक्ष अनुज उपाध्याय, जिला प्रभारी संजय शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी अन्नू दुबे, महानगर उपाध्यक्ष राजीव शर्मा आदि उपस्थित थे।
________________________________________
नामनेर बाजार में जलभराव से व्यापार प्रभावित
आगरा, 08 फरवरी। नामनेर बाजार कमेटी के ब्रजेश पंडित की सूचनानुसार मुख्य नामनेर बाजार में पाइप लाइन बर्स्ट हो गई है। पिछले पांच दिन से अधिकारियों को अवगत कराने के वावजूद कोई कार्यवाही नहीं हो रही है।
कभी कहा जाता है कि अधिकारी छुट्टी पर है, कभी टीम उपलब्ध नहीं है टालमटोल की जा रही है। पूरे बाजार में पानी जलभराव हो रहा है ग्राहक ओर दुकानदार दोनों प्रभावित हो रहे हैं। ब्रजेश पंडित ने उच्चाधिकारियों को भी समस्या से अवगत कराया है।
________________________________________
पशु प्रेमी महिला ने की दुर्व्यवहार की शिकायत
आगरा, 08 फरवरी। शास्त्रीपुरम में बहुमंजिला सोसायटी मंगलम आधार की एक पशु प्रेमी महिला ने क्षेत्रीय निवासियों द्वारा अभद्रता किए जाने की शिकायत थाना सिकंदरा पुलिस को दी है। आरोप है कि मौके पर पहुंची 112 पुलिस टीम द्वारा भी कोई प्रभावी सहयोग नहीं किया गया, जिससे पीड़िता को निराशा का सामना करना पड़ा। पशुप्रेमी संस्था की संस्थापक ऋचा गुप्ता द्वारा सभी फीडर्स के साथ थाना सिकंदरा के प्रभारी से मिलकर शिकायत सौंपी गई।
________________________________________
अक्षराभिषेकोत्सव में हेल्प आगरा के अध्यक्ष सुरेंद्र जैन सम्मानित
आगरा, 08 फरवरी। "श्रुति सेवा निधि न्यास" फिरोजाबाद के तत्वावधान में आयोजित अक्षराभिषेकोत्सव में हेल्प आगरा के अध्यक्ष सुरेन्द्र जैन को हेल्प आगरा हॉस्पिटल में शुरू हुई एक्सरे, पैथोलॉजी व डायलिसिस सेवा के लिए सम्मानित किया गया।फिरोजाबाद क्लब में हुए कार्यक्रम में सुरेन्द्र जैन को माला, शाल, पटका प्रशस्तिपत्र व पच्चीस हजार का चेक भेंट किया गया। इस अवसर पर उनके द्वारा प्रस्तुत हेल्प आगरा की विभिन्न सेवाओं तथा उनके आर्थिक व संख्यात्मक आंकड़ों से सभी अचंभित रह गये।
"सेवार्थ संस्थान चेरीटेबल कैसर हॉस्पिटल" फिरोजाबाद में "संजीवनी सहयोग ट्रस्ट" द्वारा असहाय व गरीब कैसर रोगियों के इलाज में किये जा रहे सहयोग की भी जानकारी दी। वे इसके ट्रस्टी भी हैं। उन्होंने अपनी ओर से ढाई लाख रुपये की धनराशि का चेक भी ट्रस्ट के किशन अग्रवाल को भेंट किया। इस मौके पर कैसर हॉस्पिटल के निदेशक पी.के.जिन्दल, विधायक मनीष असीजा, हेल्प आगरा के महासचिव गौतम सेठ, राजेन्द्र अग्रवाल, नंदकिशोर गोयल भी मौजूद रहे।
________________________________________
Post a Comment
0 Comments