Agra News: खबरें आगरा की...
प्रदेश आर्म रैसलिंग में आगरा का शानदार प्रदर्शन
आगरा, 04 फरवरी। गाजियाबाद में हुई पश्चिम उत्तर प्रदेश आर्म रैसलिंग प्रतियोगिता में आगरा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में आगरा की श्रेया रावत ने चैंपियन ऑफ चैंपियन का खिताब प्राप्त किया। इसके अलावा सब जूनियर बालिका वर्ग के 40 किलो भार वर्ग में तनवी शर्मा ने रजत पदक प्राप्त किया
यूथ 55 किलो भार वर्ग में मीनू मैं स्वर्ण पदक प्राप्त किया। यूथ 60 किलो भार वर्ग में श्रेया रावत ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। सीनियर 60 किलो भार वर्ग में आरती मौर्य ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। बालक सब जूनियर वर्ग के 50 किलो भार वर्ग में अंशुल सिंह देवराज ने कांस्य पदक प्राप्त किया। जूनियर 50 किलो भार वर्ग में लव कुश ने कांस्य पदक प्राप्त किया
जूनियर 80 किलो भार वर्ग में देव अग्रवाल ने रजत पदक प्राप्त किया। जूनियर 90 किलो भार वर्ग में शौर्य वर्धन सिंह ने रजत पदक प्राप्त किया।
सभी खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन करने पर नीलू धाकरे, राजीव सोई, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सत्येंद्रश्वरी किरन, शशि प्रभा, अशोक पहलवान, क्रीड़ा भारती के राजेश कुशवाहा, मोहित वर्मा, शाहिद ने हर्ष व्यक्त किया।
________________________________________
भारतीय जाटव समाज के नेताओं ने किया बुद्धा पार्क प्रगति का निरीक्षण
आगरा, 04 फरवरी। शाहदरा कालिंदी विहार स्थित नगर निगम के निर्माणाधीन बुद्धा पार्क का भारतीय जाटव समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र सिंह ने अपनी राष्ट्रीय व प्रदेश टीम के पदाधिकारियों के साथ बुधवार को अवलोकन किया।
उन्होंने कहा कि पार्क का विकसित होता स्वरूप देखकर तथागत भगवान बुद्ध एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर के अनुयायियों में हर्ष की लहर है। बुद्धा पार्क सामाजिक समरसता का केंद्र बनेगा। भाजपा नेता एवं भारतीय जाटव समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र सिंह, राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार शमी (पूर्व न्यायाधीश) एवं प्रदेश अध्यक्ष नेत्रपाल सिंह ने पिछले अगस्त माह में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट कर बुद्धा पार्क को विकसित कराए जाने की मांग की थी।
निरीक्षण के अवसर पर राष्ट्रीय महामंत्री अनिल कुमार (पूर्व न्यायाधीश), प्रदेश अध्यक्ष नेत्रपाल सिंह, महिपाल सिंह, लक्ष्मण प्रसाद सहित संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
________________________________________
ट्रेन दुर्घटना में घायल हुई हथिनी बानी ने पूरे किए उपचार के दो साल
आगरा, 04 फरवरी। दो साल पहले उत्तराखंड में एक रेल दुर्घटना में घायल हुई हथिनी बानी ने उपचार के दो साल पूरे कर लिये। नौ महीने की मादा हथिनी को घायल होने के बाद मथुरा स्थित हाथी अस्पताल परिसर में लाया गया और उचित उपचार के बाद वाइल्ड लाइफ एसओएस को देखभाल के लिए सौंप दिया गया।
तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने के बाद पटरी से गिरकर उसके पिछले पैर लकवाग्रस्त हो गए थे। पिछले दो वर्षों में, वाइल्डलाइफ एसओएस की पशु चिकित्सा टीम ने, विशेषज्ञों की एक अंतरराष्ट्रीय टीम के सहयोग से गहन पुनर्वास योजना लागू की जिसमें एक्यूपंक्चर, लेजर थेरेपी, आयुर्वेदिक मालिश, विशेष पूरक आहार, हाइड्रोथेरेपी शामिल हैं।
अब बानी को खड़े होने के लिए किसी सहारे की ज़रूरत नहीं है, जो उसके लिए एक असाधारण उपलब्धि है। हालांकि वह अभी भी अपने पिछले पैरों को घसीट कर चलती है, लेकिन उसकी चाल में लगातार सुधार हो रहा है, जिसे विशेष रूप से तैयार किए गए सुरक्षात्मक जूतों से सहारा मिलता है, जो उसके पैरों के तलवों को नुकसान होने से रोकते हैं।
वाइल्डलाइफ एसओएस की पशु-चिकित्सा सेवाओं के उप-निदेशक, डॉ. एस इलयाराजा, सीईओ कार्तिक सत्यनारायण, सचिव गीता शेषमणि ने यह जानकारी दी। दो साल पूरे होने के उपलक्ष्य में, वाइल्डलाइफ एसओएस टीम ने बानी के लिए एक विशेष पौष्टिक भोजन भी तैयार किया।
________________________________________
यमुना किनारा पार्क का नाम गोविंद वाटिका रखने की मांग
आगरा 04 फरवरी। आगरा मंडल व्यापार संगठन के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को नवागत मंडलायुक्त नागेन्द्र प्रताप सिंह से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में यमुना किनारे बन रहे पार्क का नाम आगरा मंडल व्यापार संगठन के संस्थापक अध्यक्ष देहदानी स्व. गोविंद अग्रवाल के नाम "गोविंद वाटिका" रखने की मांग की गई। मंडलायुक्त ने आश्वासन दिया कि प्रस्ताव को बोर्ड की मीटिंग में रखकर निस्तारण किया जाएगा।
प्रतिनिधिमंडल ने मंडलायुक्त के साथ जिले की अन्य समस्याओं पर बैठक रखने का भी सुझाव दिया। मंडलायुक्त ने शीघ्र बैठक रखने का भी आश्वासन दिया.
प्रतिनिधिमंडल में आगरा मंडल व्यापार संगठन के चरणजीत थापर, गिरीश चंद्र गोयल, त्रिलोक चंद शर्मा, रवि सिंघल, जितेन्द्र गौतम, रिंकू अग्रवाल, प्रदीप लूथरा, अशोक गोयल उपस्थित थे।
________________________________________
राष्ट्रीय सेवा योजना का शिविर शुरू
आगरा, 04 फरवरी। आगरा कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर बुधवार को शुरू हो गया।
उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में विश्वविद्यालय कार्यक्रम समन्वयक डॉ. पूनम तिवारी, कार्यक्रम अध्यक्ष प्राचार्य प्रो. सी. के. गौतम सहित प्रो. मृणाल शर्मा, प्रो. एस. के. गौतम, प्रो. विजय सिंह, डॉ. पी. बी. झा, प्रो. भूपेंद्र चिकारा, प्रो. ए. के. सिंह, प्रो. एस. के. पाण्डे, डॉ. जय श्री, डॉ. भोपाल सिंह एवं शिव कुमार की उपस्थिति रही।
इस अवसर पर स्वच्छता, नो प्लास्टिक ज़ोन एवं सामाजिक जागरूकता जैसे समसामयिक विषयों पर स्वयंसेवकों को प्रेरित किया। संचालन डॉ. सत्यदेव शर्मा एवं प्रकोष्ठ स्वयंसेवक शिवम सारस्वत द्वारा किया गया।डॉ. आनंद प्रताप सिंह, डॉ. रवि शंकर सिंह, डॉ. अविनाश जैन एवं कु. ललिता सिंह भी उपस्थित रहे।
________________________________________
विश्व कैंसर दिवस पर नुक्कड़ नाटक, रैली निकाली
आगरा, 04 फरवरी। 'विश्व कैंसर दिवस' के अवसर पर बुधवार को एसएन मेडिकल कॉलेज के रेडिएशन ऑन्कोलॉजी विभाग द्वारा जन-जागरूकता हेतु विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ ओपीडी परिसर में एक प्रभावशाली 'नुक्कड़ नाटक' के मंचन से हुआ। नर्सिंग के छात्र, छात्राओं ने नाटक के जरिए यह संदेश दिया कि कैंसर की चुनौती हर मरीज के लिए 'यूनिक' (विशिष्ट) हो सकती है, लेकिन हमारा सामूहिक प्रयास एक है। नाटक के पश्चात ओपीडी परिसर से सर्जिकल ब्लॉक तक एक भव्य जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें कैंसर के लक्षणों और बचाव के प्रति पोस्टर और नारों के जरिए लोगों को सतर्क किया गया।
________________________________________
आईएमए ने भी चलाया कैंसर जनजागरूकता कार्यक्रम
आगरा, 04 फरवरी। विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर भारतीय चिकित्सा संघ (आईएमए) की जिला शाखा द्वारा आईएमए भवन में जनजागरूकता सत्र का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में कैंसर की प्रारंभिक पहचान, समय पर रेफरल, तंबाकू से होने वाले कैंसर, महिलाओं में स्तन व सर्वाइकल कैंसर तथा पेलिएटिव केयर जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जन-सुलभ वैज्ञानिक व्याख्यान दिए गए। डॉ. गौरव सिकरवार, डॉ. वरुण अग्रवाल, डॉ. ज्योति गर्ग, डॉ. अर्पिता सक्सेना, डॉ. दीप्तिमाला अग्रवाल, अध्यक्ष डॉ. पंकज नगायच, सचिव डॉ. रजनीश मिश्रा विचार व्यक्त किए। सभी चिकित्सकों ने कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने की सामूहिक शपथ भी ली।
________________________________________
Post a Comment
0 Comments