तमाशबीनों के बीच आया “वर्दी वाला फरिश्ता”
आगरा, 01 फरवरी। थाना किरावली की मिढ़ाकुर पुलिस चौकी प्रभारी दरोगा अनुज कुमार द्वारा रविवार को दिखाई गई मानवता के बाद लोग उन्हें “वर्दी वाला फरिश्ता” कह उठे।
दरअसल किरावली के बड़ौदा सदर क्षेत्र में एक युवक चलती ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, लेकिन अधिकांश लोग मदद की बजाय तमाशबीन बने रहे। इसी दौरान वहां पहुंचे चौकी इंचार्ज अनुज कुमार ने गंभीरता को समझते हुए एक पल की भी देरी नहीं की।
उन्होंने एंबुलेंस का इंतजार करने के बजाय घायल युवक को अपनी निजी कार से घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। समय पर इलाज मिलने से युवक की हालत में सुधार बताया जा रहा है।
दरोगा अनुज कुमार का यह मानवीय कदम सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। लोग उन्हें “वर्दी में फरिश्ता” बताने लगे। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि अगर दरोगा ने तत्परता न दिखाई होती, तो युवक की जान को बड़ा खतरा हो सकता था।
________________________________________
Post a Comment
0 Comments