Agra News: खबरें आगरा की....

हिंदू सम्मेलन के लिए निकाली आमंत्रण यात्रा 
आगरा, 01 फरवरी। बाबा बल्केश्वर नाथ हिंदू सम्मेलन समिति द्वारा सोमवार को दोपहर 1:00 बजे से बल्केश्वर स्थित गंगे गौरी पार्क में आयोजित होने वाले विराट हिंदू सम्मेलन के लिए रविवार सुबह गंगे गौरी पार्क से ही बल्केश्वर क्षेत्र में दो पहिया वाहनों द्वारा आमंत्रण यात्रा निकाली गई।
आमंत्रण यात्रा में पार्षद हरिओम बाबा, अध्यक्ष निखिल गोयल, महामंत्री स्पर्श जैन, कार्यक्रम अध्यक्ष अनुज गोयल, रमन अग्रवाल, निश्चल गोयल, मुकेश शर्मा, शैलू गौतम, मनीषा भरतिया, ललिता राठौर, ब्रह्मा गुप्ता, प्रथम गोयल, हनी मित्तल, राहुल, केदार ठाकुर, अरुण जैन, कपिल त्यागी, गौरव खंडेलवाल, पियूष गुप्ता, भोला अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, रजुआ भाई, राजा चौधरी, मनोज छाबड़ा, राजेंद्र, ब्रजेश सिंह, निर्मल गुप्ता, लक्ष्मी नारायण, अशोक जिंदल और ब्रजेश गुप्ता मौजूद रहे।
_________________________________________
11 चित्रकारों ने लाइव पेंटिंग बनाकर गर्भ संस्कार और मातृत्व चेतना का दिया संदेश
आगरा, 01 फरवरी। मातृत्व है ईश्वर का महान वरदान। गर्भ संस्कार से पाइये दिव्य संतान। इस मनोभाव के साथ रविवार को प्रताप नगर स्थित गर्भाधान संस्कार एवं मेटरनिटी होम परिसर में चित्रलेखा द विलेज आफ आर्ट सोसाइटी और श्री चंद्रभान साबुन वाले सेवा ट्रस्ट द्वारा संचालित प्रकल्प गर्भाधान संस्कार होम के संयुक्त तत्वावधान में गर्भ संस्कार जैसे अनूठे विषय पर पेंटिंग वर्कशॉप और चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
ललित कला संस्थान आगरा की पूर्व निदेशक और वर्तमान में मेवाड़ विश्वविद्यालय राजस्थान की महानिदेशक प्रो. डॉ. चित्रलेखा सिंह के निर्देशन में आगरा और बाहर के डॉ. त्रिलोक शर्मा, डॉ. मंजू बघेल, डॉ. मधु गौतम, डॉ. त्रिगुणातीत जैमिनी, कमलेश्वर शर्मा, नरेश कुमार, सौम्य देव मंडल, राहुल, विपिन उपाध्याय और सुदेश सहित 11 वरिष्ठ और उदीयमान चित्रकारों ने लाइव पेंटिंग बनाकर गर्भ संस्कार और मातृत्व चेतना का संदेश दिया। 
गर्भ संस्कार विषय पर ही आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता के लिए ललित कला संस्थान, आगरा कॉलेज, संतराम कृष्णा कन्या महाविद्यालय, सेंट जॉन्स कॉलेज, बैकुंठी देवी और बीडी जैन गर्ल्स डिग्री कॉलेज सहित विभिन्न महाविद्यालयों से प्राप्त 100 से अधिक चित्र प्रविष्टियों की प्रदर्शनी भी सबके आकर्षण का केंद्र रही। यह प्रदर्शनी 2 और 3 फरवरी को भी प्रात: 10 बजे से शाम 5 बजे तक खुली रहेगी।
मुख्य अतिथि वीडी अग्रवाल एवं पुष्पा अग्रवाल थे। 
कार्यक्रम संयोजक सचिन गोयल, राजीव जैन और नूतन ज्योति ने सभी व्यवस्थाएंँ संभालीं।
_________________________________________
रुक्मणि जैन के नेत्रदान से दो जिन्दगियां होंगी रोशन
आगरा, 01 फरवरी। ट्रांस जमुना कोलोनी निवासी रुक्मणि जैन (61) का शनिवार को निधन हो जाने पर उनकी काॅर्निया एस एन मेडिकल कॉलेज को दान की गई। उनके पति अजीत जैन ने श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी से नेत्रदान के लिए सम्पर्क किया। सूचना पर एस.एन. मेडिकल कॉलेज की नेत्र आई बैक इंचार्ज डा.शेफाली मजूमदार के निर्देशन में डाक्टरों की टीम व ग्रीफ काउंसिलर दीपक शर्मा के सहयोग से नेत्रदान प्रक्रिया पूरी हुई। कमेटी के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, महामंत्री राजीव अग्रवाल नेत्रदान प्रभारी विशनू जैन व मीडिया प्रभारी नंदकिशोर गोयल ने औरों से भी नेत्रदान अभियान से जुड़ने की अपील की है।
_________________________________________
संत रविदास जयंती पर गूंजी उनकी रचनाएं
आगरा, 01 फरवरी। संत शिरोमणि रविदास की 649 वीं जयंती पर उनकी रचनाओं को समर्पित संत रविदास जयंती समारोह ग्रैंड होटल में संपन्न हुआ। अध्यक्षता करते हुए अरुण डंग ने कहा कि संत रविदास की रचनाएं समाज को रास्ता दिखाती हैं उनका प्रचार प्रसार आज के समय में अत्यंत आवश्यक है।
मुख्य अतिथि प्रो.बीना शर्मा और मुख्य वक्ता डाॅ.सुषमा सिंह थीं। व्यंग्यकार सुनील जैन राही की पुस्तक "व्यंग्य के सात कोंण" का विमोचन हुआ। पैरा खिलाड़ी यश कुमार का नेशनल स्वर्ण पदक एवं विश्व कप में कांस्य पदक प्राप्त करने पर सम्मान किया गया। 
कार्यक्रम में पूजा तोमर, दुर्ग विजय सिंह 'दीप', सुभाष सक्सेना, आरती तोमर, डाॅ.असीमआनंद, दीपक कुमार शर्मा, अनबर शिवानी, संजय अग्रवाल, हरीश अग्रवाल 'ढपोरशंख', संजय गुप्त, हरीश कुमार भदौरिया, चन्द्रशेखर शर्मा, रमा वर्मा श्याम, डाॅ.राजेंद्र मिलन, डाॅ.रमेश आनंद ने इस अवसर पर अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं। अशोक अश्रु ने किया।
_________________________________________
49 मेधावी छात्रों को वितरित की गई 29 लाख की छात्रवृत्ति
आगरा, 01 फरवरी। प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में 49 छात्रों को शैक्षणिक सत्र 2024-25 की दसवीं की परीक्षा में उनकी शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए 29 लाख रुपये के छात्रवृत्ति चेक प्रदान किए गए। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. रंजना बंसल थीं।
निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि छात्रवृत्ति केवल एक सम्मान नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य में विद्यालय का सशक्त निवेश है। 
_________________________________________
नवागत मण्डलायुक्त नागेन्द्र प्रताप ने संभाला पदभार
आगरा,  01 फरवरी। नवागत मंडलायुक्त नागेन्द्र प्रताप ने रविवार को अपना पदभार ग्रहण कर लिया। इस दौरान मण्डल आयुक्त पद से सेवानिवृत्त हुए शैलेन्द्र कुमार सिंह और जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी, अपर आयुक्त प्रशासन राजेश कुमार, अपर आयुक्त न्यायिक मंजूलता और आयुक्त पीए पदम चंद्र मिश्रा ने उन्हें बधाई दी। इससे पूर्व नवागत आयुक्त को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।
नागेन्द्र प्रताप वर्ष 2010 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और मूल रूप से इटावा के रहने वाले हैं। वे इस पद को संभालने से पहले यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी थे। इससे पूर्व वे वर्ष 2016 में आगरा में मुख्य विकास अधिकारी, वर्ष 2017 में लखनऊ यूपी ब्रज तीर्थ विकास परिषद के मुख्य कार्यपालक अधिकारी और वर्ष 2018 में मथुरा में यूपी ब्रज तीर्थ विकास परिषद के मुख्य कार्यपालक अधिकारी के साथ मथुरा-वृन्दावन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष तथा वर्ष 2024 में बांदा जिला के जिलाधिकारी के रूप में अपना दायित्व निर्वहन कर चुके हैं।
_________________________________________
चित्रांशी करेगी मंसूर उस्मानी और अरुण डंग को सम्मानित 
आगरा, 01 फरवरी। साहित्यिक संस्था चित्रांशी की रविवार को हुई बैठक में तय किया गया कि चित्रांशी फ़िराक़ इंटरनेशनल अवार्ड 2026 मशहूर शायर मंसूर उस्मानी को प्रदान किया जायेगा तथा के सी श्रीवास्तव स्मृति सम्मान साहित्यकार अरुण डंग दिया जाएगा। यह आयोजन 25 अप्रैल को होटल ग्रांड में आयोजित किया जायेगा। 
बैठक की अध्यक्षता तरुण पाठक ने की। इस अवसर पर होने वाले कुल हिंद मुशायरे में एक हिंदी गीतकार को भी आमंत्रित किये जाने का निर्णय लिया गया।
बैठक में जी डी शर्मा, डा सिराज क़ुरैशी, कर्नल जी एम ख़ान, अब्दुल क़ुद्दूस ख़ां, प्रो मुहम्मद हुसैन, महमूद उज़ ज़मां, डा महेश धाकड़, डा सलीम अहमद ऐटवी, रूपेश कुलश्रेष्ठ उपस्थित रहे। संचालन सचिव अमीर अहमद ने किया।
_________________________________________
के. के. पैंथर्स की टीम का सम्मान 
आगरा, 01 फरवरी। राष्ट्रीय विकास संगठन द्वारा बसई मंडी, फतेहाबाद रोड, स्थित एक होटल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें कुछ दिन पूर्व अंतर जिला महिला खो-खो प्रतियोगिता में प्रथम स्थान से विजयी बनी कुआंखेड़ा स्पोर्ट्स अकादमी की टीम के. के. पैंथर्स का प्रशस्ति पत्र, पटका, मेडल एवं ट्रॉफी देकर सम्मान किया गया।
संगठन के जिलाध्यक्ष लाखन सिंह परिहार, राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम सिंह राणा सभी को बधाई दी। संचालन वीरेश यादव ने किया। कार्यक्रम में अकादमी से टीम के कोच मोहित यादव, मैनेजर पवन यादव एवं खिलाड़ी शिवानी, उपासना, सिया, अनामिका, सानिया, प्राची, अंजलि, रुचि, निकिता, नम्रता, खुशी, पूर्वी मौजूद रहीं।
वीरेंद्र सिंह तोमर, ललित शर्मा, उर्मिला अग्रवाल एवं नीलम चौहान, अजय वर्मा उपस्थित रहे।
_________________________________________


ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments