सांसद नवीन जैन भारत-मालदीव संसदीय मैत्री समूह में नामित

आगरा, 24 फरवरी। भारत और मालदीव के बीच संसदीय संबंधों को सुदृढ़ करने की दिशा में  पहल करते हुए संसद में भारत–मालदीव संसदीय मैत्री समूह का गठन किया गया है। ग्यारह सदस्यीय इस समूह में राज्यसभा सदस्य नवीन जैन को भी शामिल किया गया है।
लोकसभा सचिवालय, कॉन्फ्रेंस एवं प्रोटोकॉल शाखा द्वारा जारी पत्र के अनुसार, 18वीं लोकसभा की अवधि के लिए गठित इस समूह का उद्देश्य दोनों देशों की संसदों के बीच संवाद, सहयोग और मैत्रीपूर्ण संबंधों को और मजबूत करना है। सांसद नवीन जैन का इस अंतरराष्ट्रीय संसदीय मंच में शामिल होना उनके सक्रिय संसदीय योगदान को दर्शाता है। 
______________________________________


ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments