सनसनीखेज: जनपद न्यायालय दीवानी परिसर में बम की धमकी पर सघन जांच, बम डिस्पोजल स्क्वॉयड को भी बुलाया, हड़कम्प

आगरा, 24 फरवरी। जनपद न्यायालय दीवानी परिसर में मंगलवार की सुबह बम की सूचना से सनसनी फैल गई। वादकारियों अधिवक्ताओं और न्यायिक कर्मियों में भारी हड़कम्प मच गया। बताया गया है कि दीवानी परिसर की ईमेल आईडी पर धमकी भरा मेल आया। 
सूचना मिलते ही पुलिस और एसएसएफ के जवान सक्रिय हो गए। बम डिस्पोजल स्क्वॉयड को भी बुला लिया गया। हर आने जाने वाले की गहन जांच की जाने लगी। परिसर के सभी पार्किंग स्थलों की जांच की गई। सभी वाहनों को चेक किया गया।
इसके साथ ही सभी न्यायालय कक्षों को खाली करा लिया गया। सभी न्यायाधीशों को भी अपने कक्षों से बाहर बुला लिया गया और कक्षों की गहन जांच शुरू कर दी गई। 
वादकारियों और अधिवक्ताओं को भी अदालतों से बाहर बुला लिया गया। न्यायिक कार्य लगभग ठप्प हो गया। इस घटनाक्रम से वादकारियों में हड़कम्प मच गया और उन्होंने तेजी से दीवानी परिसर को खाली करना शुरू कर दिया। ई मेल किस आईपी एड्रेस से किया गया है, सर्विलांस टीम द्वारा इसकी जांच की जा रही है। दोपहर दो बजे तक पुलिस, एसएसएफ और बम डिस्पोजल स्क्वॉयड सघन तलाशी अभियान में लगी हुई थीं। 
_______________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments