लॉरेंस यूनाइटेड और पॉल्स टाइटन ने जीते मुकाबले

आगरा, 15 फरवरी। सेंट पीटर्स कॉलेज ओल्ड बॉयज एसोसिएशन द्वारा आयोजित ओसवाल क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को स्टार्स वर्ग के अंतिम दो लीग मुकाबले खेले गए।
पहला मुकाबला लॉरेंस यूनाइटेड और पीटर्स सुपरकिंग्स के बीच खेला गया जो फाइनल मैच का पूर्वाभ्यास था। दोनों टीम पहले ही फाइनल में अपनी जगह बना चुकी हैं। मैच में लॉरेंस यूनाइटेड ने पीटर्स सुपरकिंग्स को 36 रन से पराजित किया। लॉरेंस यूनाइटेड के सक्षम धींगरा ने 19 रन बनाये और 5 विकेट लिए उन्हें मैन ऑफ़ द मैच घोषित किया गया। 
दूसरे मैच में पॉल्स टाइटन ने पीटर्स सुपरकिंग्स को 78 रन के विशाल अंतर से पराजित किया। साईंरस जोसफ को उनके शानदार 89 रन के लिए मैन ऑफ़ द मैच घोषित किया गया।  टूर्नामेंट के अंतर्गत लीजेंड्स वर्ग के मुकाबले 20 फरवरी से खेले जायेंगे।

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments