आगरा लेजेंड्स और ओक्सिडेंटल क्रिकेटर्स के बीच तीन वेटरन मैत्री मैचों की श्रृंखला मंगलवार से

आगरा, 02 फरवरी। वेटरन्स क्रिकेट इंडिया फाउंडेशन द्वारा मंगलवार से शहर में तीन मैत्री मैच आयोजित कर 50 प्लस क्रिकेट की शुरुआत की जायेगी।
ये मैत्री क्रिकेट मैच आगरा के पचास वर्ष से अधिक उम्र के खिलाड़ियों की टीम आगरा लेजेंड्स और छह विभिन्न देशों के खिलाड़ियों से सुसज्जित ओक्सिडेंटल क्रिकेटर्स के मध्य खेले जायेंगे।
आगरा लेजेंड्स के कप्तान डॉ. पराग गौतम ने बताया कि ओक्सिडेंटल क्रिकेटर्स की टीम में न्यूज़ीलैण्ड, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, वेस्ट इंडीज, अमरीका और कनाडा के शौकिया खिलाड़ी शामिल हैं। 
ये मैच तीन और पांच फरवरी को सेंट जोंस कॉलेज के क्रिकेट मैदान पर और सात फरवरी को मैच अनेक सिंह स्टेडियम कुबेरपुर पर खेले जाएंगे। प्रत्येक मैच 30-30 ओवर का होगा। पहले मैच का उद्घाटन प्रातः 9:30 बजे सेंट जोंस कॉलेज के प्राचार्य प्रो. एस. पी. सिंह करेंगे।
आगरा लेजेंड्स की टीम इस प्रकार है: डॉ. पराग गौतम, डॉ. राजीव फिलिप, डॉ. मनु प्रताप सिंह, अजय कदम, डॉ. निशांत चौहान, डॉ. संजय जैन, धर्मेंद्र सिंह, मनोज सिंह, नरेन्द्र रमानी, अनमोल असीजा, अमित शुक्ला, सत्यजीत चक्रबर्ती, स्वप्निल सिंह, राहुल सिंह, हर्षवर्धन शर्मा।
_________________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments