Agra News: खबरें आगरा की...
सामूहिक विवाह योजना एक महत्वपूर्ण पहल- प्रो बघेल
आगरा, 23 फरवरी। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत एत्मादपुर ब्लॉक एवं खंदौली ब्लॉक में 53 जोड़ों का विवाह समारोह संपन्न हुआ। यह आयोजन सामाजिक समरसता और जनकल्याण की भावना का सशक्त उदाहरण रहा।
कार्यक्रम में केंद्र सरकार के मंत्री प्रो एस पी सिंह बघेल, विधायक डॉ धर्मपाल सिंह, ब्लॉक प्रमुख खंदौली आशीष शर्मा, ब्लॉक प्रमुख पति एवं प्रतिनिधि एत्मादपुर अवधेश, मंडल अध्यक्ष स्वदेश बघेल, खंड विकास अधिकारी विजय कुमार अग्रवाल सहित दोनों ब्लॉकों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री प्रो एसपी सिंह बघेल ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना समाज के आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण पहल है। यह योजना न केवल बेटियों के विवाह को सम्मानपूर्वक संपन्न कराने में सहयोग प्रदान करती है, बल्कि सामाजिक समानता और सामूहिक सहयोग की भावना को भी सुदृढ़ करती है।
उन्होंने नव दंपतियों के उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएँ भी दीं।
_________________________________________
एआई सम्मिट में कांग्रेस के नग्न प्रदर्शन पर बरसे सांसद नवीन जैन
आगरा, 23 फरवरी। राज्यसभा सदस्य नवीन जैन ने एआई सम्मिट में कांग्रेस के नग्न प्रदर्शन पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए राहुल गाँधी सहित कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी एक अबोध बालक राजनीतिक दल चला रहे हैं और राजनीतिक दल के नुकसान के साथ साथ देश का भी नुकसान करने लगे हैं। उन्होंने कहा कि एआई सम्मिट में राष्ट्राध्यक्षों और प्रमुख उद्योगपतियों के सामने कांग्रेश कार्यकर्ताओं ने अर्द्ध नग्न होकर प्रदर्शन किया, यह देश की गरिमा और अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की छवि के अनुरूप नहीं है।
नवीन जैन ने कहा कि राहुल गांधी व कांग्रेस पार्टी हमेशा देश की सेना पर प्रश्नचिन्ह लगाती है, चाहे वह एयर स्ट्राइक हो, सर्जिकल स्ट्राइक हो या फिर ऑपरेशन सिंदूर रहा हो। जब देश की प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी रहीं, तब के विपक्ष के नेता अटल बिहारी वाजपेयी ने भी उनकी प्रशंसा की थी, मगर आज कांग्रेस पार्टी व राहुल गांधी विपक्ष की भूमिका में बैठ कर कमियां निकालने का कार्य कर रहे हैं, देश की खुशहाली, प्रगति, विकास पसंद नहीं आ रहा है, जबकि स्वस्थ लोकतंत्र में सकारात्मक आलोचना और रचनात्मक सहयोग अपेक्षित होता है।
_________________________________________
विधायक खंडेलवाल की निधि से बनी सड़क, पार्क का भी उद्धार
आगरा, 23 फरवरी। विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल की कि विधायक निधि से दयालबाग मंडल में जयरामबाग कॉलोनी की कच्ची सड़क का 24 लाख रुपये की लागत से निर्माण कराया गया। इसके अलावा बल्केश्वर मंडल में 12 लाख रुपये की लागत से कमला नगर कर्मयोगी कॉलोनी के जीर्ण-शीर्ण पार्क का उद्धार भी विधायक निधि से कराया गया।
कुल 36 लाख रुपये के दो विकास कार्यों का रविवार को शिलान्यास हुआ। शिलान्यास मंडल अध्यक्ष शिव शैलेंद्र ने किया। इस अवसर पर दयालबाग में पार्षद भरत शर्मा के साथ विजय मोहन गुप्ता, अनिल पुरी, सौरभ लंबरदार, दिनेश गौतम, हिमांशु गौतम, शैलेन्द्र गुप्ता, सत्यभान यादव, अमित बघेल आदि व बल्केश्वर मंडल में कर्मयोगी की पार्षद कंचन बंसल, मंडल उपाध्यक्ष पवन बंसल के साथ सुरेश राव, संजय गुप्ता, डी सी अग्रवाल, हरिओम गोयल, अंकित बंसल, मनोज गर्ग, संगीता अग्रवाल उपस्थित रहे।
_________________________________________
100 करोड़ से दो पुलों के निर्माण को मंजूरी
आगरा, 23 फरवरी। फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र में दो सेतु निर्माण परियोजनाओं को वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। मेहरा नाहरगंज से टूंडला मार्ग को जोड़ने के लिए लगभग 82 करोड़, 23 लाख रुपये की लागत से पुल का निर्माण कराया जाएगा। सांसद राजकुमार चाहर ने बताया कि शीघ्र ही टेंडर प्रक्रिया शुरू हो जाएगी शासन से स्वीकृत मिल गई है।
इसके साथ ही विधानसभा खेरागढ़ के अंतर्गत ब्लॉक सैंया के गांव टोडूपुरा-जाजऊ मार्ग कछपुरा के मध्य पार्वती (उंटगन) नदी पर सेतु एवं पहुंच मार्ग निर्माण को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई है। इस परियोजना की कुल लागत 18 करोड़, 3 लाख रुपये निर्धारित की गई है।
_________________________________________
आर्यश्री शिक्षा समिति ने वार्षिक दिवस एवं स्पोर्ट्स डे मनाया
आगरा, 23 फरवरी। खंदारी स्थित आर बी एस इंटर कॉलेज के मैदान में आर्यश्री शिक्षा समिति द्वारा वार्षिक दिवस एवं स्पोर्ट्स डे का आयोजन किया गया। बोदला के राहुल नगर बस्ती में समिति द्वारा संचालित संस्था के लगभग 150 बच्चों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
शुभारंभ प्रदेश उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और डॉ. रंजना बंसल ने किया। संस्थापक डॉ. तूलिका कपूर ने बताया कि समिति का मुख्य उद्देश्य बच्चों को निर्धनता और बेरोजगारी से बाहर निकालना, शिक्षा देना, तथा स्वावलंबन से जुड़े कौशल सिखाना है। कार्यक्रम में थ्री लेग रेस, पेपर रेस, ऑपरेशन सिंदूर, कुर्सी रेस तथा राजस्थानी नृत्य जैसी खेल प्रतियोगिताओं एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान के लिए मेडल, सर्टिफिकेट एवं उपहार प्रदान किए गए। संचालन अमित सूरी ने किया। कार्यक्रम में जुबेर, लक्ष्मी दुबे, अंकित भार्गव, मनीष, रूपेश एवं सोनू ने व्यवस्थाएं संभाली।
_________________________________________
सत्संग व कीर्तन का लिया आनंद
आगरा, 23 फरवरी। फाल्गुन मास और होली के अवसर पर पार्श्वनाथ पंचवटी कॉलोनी ताज नगरी फेस-2 स्थित सत्संग भवन में सीनियर सिटीज़न्स द्वारा भक्ति, श्रद्धा और उल्लास से ओत-प्रोत “फाल्गुन की फुहार” सत्संग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नागरिकों ने भजन-कीर्तन का रसास्वादन किया।
इस अवसर पर पंचवटी कॉलोनी के संरक्षक श्याम भोजवानी ने होली की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि ऐसे आध्यात्मिक आयोजन समाज में एकता, प्रेम और संस्कारों को मजबूत करते हैं। मुख्य सेवादार ज्ञानेंद्र अग्रवाल, अमर सिंह, वीरेन्द अग्रवाल, रणवीर चाहर, सुशील आहूजा, राजकुमार अग्रवाल, हरिओम गुप्ता, हेमंत पिपलानी, राजकुमार गुप्ता, प्रदीप खंडेलवाल, मौजूद रहे।
___________________________________
ताज महोत्सव में टीयर्स के बच्चों की प्रस्तुति
आगरा, 23 फरवरी। मंदबुद्धि शिक्षण संस्थान टीयर्स के बच्चों ने सोमवार को ताज महोत्सव के मुक्त़ाकाशीय मंच पर अपनी रंगारंग प्रस्तुति दी
कार्यक्रम इस प्रकार रहे। 1- तेरी मिट्टी - हर्ष जैन, गौरव, अभय, रोहित श्रीवास्तव, रोहित दिवाकर, विष्णु, रिहान, रितेश I 2- घर आ जा परदेसी – बुशरा, उदीशा, आरती, रचना, हिमांशी I 3- सेव द वाटर – अतुल, आतिफ, जैद, आकाश, सनी, बंटू, गुलजार, काशिफ, नंदिनी, अवनी, गौरी, सोफिया I 4- की बोर्ड - हर्ष जैन, ये तो सच है कि भगवान है।
संस्थान की निदेशिका डॉ रीता अग्रवाल ने कहा इस तरह के कार्यक्रम के होने से बच्चों में कम्युनिटी स्किल विकसित होती है। सभी ने बच्चों का तालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया।
_________________________________________
Post a Comment
0 Comments