सेंट पीटर्स के पूर्व छात्रों का क्रिकेट टूर्नामेंट 13 फरवरी से
आगरा, 12 फरवरी। सेंट पीटर्स कॉलेज ओल्ड बॉयज एसोसिएशन द्वारा पूर्व छात्रों के लिये प्रति वर्ष आयोजित की जाने वाली तृतीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं के अन्तर्गत ओसवाल क्रिकेट टूर्नामेंट 13 फ़रवरी से 01 मार्च तक सेंट जोंस कॉलेज के क्रिकेट मैदान पर खेला जाएगा।
विजय नगर कॉलोनी स्थित स्पोर्ट्सबज्ज़ पर गुरुवार को खिलाड़ियों की टी-शर्टों का अनावरण किया गया। पिछले क्रिकेट टूर्नामेंट में केवल दो ही वर्ग थे परन्तु इस वर्ष प्रतिभागियों की संख्या बढ़ने और प्रतिस्पर्धा रखने हेतु खिलाड़ियों को तीन वर्गों सुपरलिजेंड्स, लीजेंड्स और स्टार्स में आयोजित किया जा रहा है। इसमें वर्ष 1985 से 2021 तक के 160 पूर्व छात्र प्रतिभाग कर रहे हैं। पूर्व छात्रों को उनके बैच के अनुसार तीन वर्गों में बाँटा गया है।
टूर्नामेंट में प्रत्येक वर्ग में चारों हाउस की टीमों के मध्य मैच खेले जायेंगे। सभी मैच लीग आधार पर खेले जायेंगे। 13, 14 और 15 फरवरी को स्टार्स, 20, 21 और 22 फरवरी को लीजेंड्स व 25, 26, 27 फरवरी को सुपर लीजेंड्स वर्ग के लीग मैच होंगे। सभी वर्गों के फाइनल मैच 28 फरवरी और 01 मार्च को खेले जायेंगे।
प्रेस वार्ता में भारत महाजन, डॉ. पराग गौतम, रामानंद चौहान, डॉ. निशांत चौहान, प्रशांत जैन, अनमोल कोहली, राजीव अग्रवाल, अमित शुक्ला, उदय गोयल, अमित गुप्ता, गौरव सिंघल उपस्थित रहे।
_______________________________________
Post a Comment
0 Comments