बड़ा हादसा: बारामती में विमान क्रैश होने से महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री अजित पवार समेत पांच की मौत
मुंबई, 28 जनवरी। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का निधन हो गया है। बुधवार सुबह करीब 8.45 बजे बारामती में उनका विमान क्रैश हो गया। विमान में अजित पवार के साथ मौजूद उनके पर्सनल असिस्टेंट, सुरक्षाकर्मी और प्लेन स्टाफ समेत पांच लोगों की जान गई है।
शुरुआती खबरों के मुताबिक कि बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान यह हादसा हुआ। विमान खेत में गिरकर आग की चपेट में आ गया। हादसा उस वक्त हुआ, जब उनका चार्टर्ड विमान बारामती रनवे पर लैंडिंग के लिए अप्रोच कर रहा था। 66 वर्षीय अजित पवार मुंबई से बारामती पहुंच रहे थे और उन्हें वहां जिला परिषद चुनाव से जुड़े कार्यक्रमों में हिस्सा लेना था।
मौके से सामने आई तस्वीरों और वीडियो में देखा गया कि विमान खेत में गिरा हुआ है और उसमें भीषण आग लगी हुई है। चारों तरफ तेज धुआं उठता दिखाई दे रहा है। विमान पूरी तरह जलकर राख हो चुका है और उसके टुकड़े दूर-दूर तक बिखरे नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक हादसा बारामती में रनवे के पास हुआ।
हादसा क्रैश लैंडिंग के कारण हुआ या फिर किसी तकनीकी खराबी की वजह से, इस पर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है।
एनसीपी नेता माजिद मेमन ने भी पुष्टि की कि अजित पवार को बारामती पहुंचना था। हादसे के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग क्रैश साइट पर जमा हो गए। राहत और बचाव कार्य तेजी से चलाया जा रहा है।
कहा जा रहा है कि विमान लैंडिंग के दौरान रनवे से फिसल गया। नागरिक उड्डययन महानिदेशालय, (डीजीसीए) ने हादसे में पांच लोगों के मारे जाने की पुष्टि की।
_________________________________________
Post a Comment
0 Comments