उत्तर प्रदेश दिवस पर शहीद स्मारक पर रंगारंग कार्यक्रम, सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई, उद्यमियों, किसानों का सम्मान
आगरा, 24 जनवरी। जिला प्रशासन द्वारा उत्तर प्रदेश दिवस समारोह का आयोजन शनिवार को संजय प्लेस स्थित शहीद स्मारक पर किया गया।
कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों पर लोगों सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। एलईडी के माध्यम से प्रदेश की विकास यात्रा पर दिखाई गई। लखनऊ के प्रेरणा स्थल से उ.प्र. दिवस के मुख्य कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया, जिसके अंतर्गत केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संबोधन उपस्थित लोगों द्वारा देखा व सुना गया।
इस अवसर पर जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले उद्यमी व जनपद के प्रगतिशील किसानों व लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा राज्य मंत्री धर्मवीर प्रजापति थे। छावनी क्षेत्र के विधायक डा जीएस धर्मेंश भी उपस्थित रहे।
उन्होंने शहीद स्मारक में अमर शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पण की और विभिन्न विभागों की केंद्र व प्रदेश सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं की स्टॉल व प्रदर्शनी का फीता काटकर शुभारंभ किया। स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई।
मुख्य अतिथि धर्मवीर प्रजापति ने समाज के लोगों के साथ भाईचारा व एक दूसरे की मदद करने, प्रकृति का संरक्षण व संवर्धन करने, जल संरक्षण, जल ही जीवन है, पॉलीथिन का प्रयोग न करने, बेटियों के साथ भेदभाव न करने, “बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ“ तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प दिलाया।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी, मुख्य विकास अधिकारी प्रतिभा सिंह, पीडीडीआरडीए रेनू, सीएमओ डा अरूण श्रीवास्तव, एआरटीओ आलोक अग्रवाल, जिला विद्यालय निरीक्षक चन्द्रशेखर, जिला पंचायतराज अधिकारी मनीष कुमार, उप कृषि निदेशकर मुकेश कुमार, जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
_________________________________________
Post a Comment
0 Comments