दूसरे युवक से मिलती थी इसलिए बॉयफ्रेंड ने कर दी गर्लफ्रेंड की हत्या, जवाहर पुल पर बोरे में बंद मिले युवती के शव को लेकर खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
आगरा, 25 जनवरी। पुलिस ने बोरे में बंद कर जवाहर पुल पर फेंके गए युवती के शव की शिनाख्त करते हुए हत्या का खुलासा कर दिया है। पुलिस का कहना है युवती की हत्या उसके बॉयफ्रेंड ने की थी। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ने पुलिस के समक्ष स्वीकार किया कि प्रेमिका प्यार उससे करती थी, लेकिन घूमती किसी और के साथ थी। वह इस बात से नाराज था। कई बार समझाने के बाद भी जब वह नहीं मानी तो उसने प्रेमिका की जान ले ली।
दूसरी ओर देर तक लड़की के परिजनों ने उसके लापता होने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने लड़की की तलाश में चार टीमें लगाईं। जांच के दौरान शनिवार रात करीब एक बजे ने बोरे में लड़की की लाश मिली।
टीमों ने हाईवे पर लगे 100 सीसीटीवी कैमरे खंगाले। इसमें आरोपी स्कूटी पर शव ले जाता दिखाई दिया। घटना के बारह घंटे बाद ही पुलिस ने आरोपी विनय राजपूत निवासी सी ब्लॉक ट्रांस यमुना कॉलोनी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, विनय राजपूत का पार्वती विहार में रहने वाली मिनसी से दो साल से अफेयर चल रहा था। लेकिन मिनसी किसी दूसरे लड़के के साथ घूमती थी। इसे लेकर दोनों के बीच कई बार विवाद भी हुआ। घटना वाले दिन विनय ने मिनसी को बहाने से संजय प्लेस स्थित अपने ऑफिस बुला लिया। यहां विनय ने चाकू से उसका गला रेत दिया। हत्या के बाद शव को बोरे में भर दिया। इसके बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए रात का इंतजार करने लगा। जब अंधेरा हुआ तो उसने मिनसी की ही एक्टिवा पर आगे शव रखा। शव को झरना नाले के जंगल में फेंकने जा रहा था। लेकिन जवाहर पुल पर अचानक एक्टिवा का संतुलन बिगड़ा और बोरा गिर गया। विनय बोरा उठाने का प्रयास किया, लेकिन एक वाहन चालक ने उसे मुड़कर देखा तो वह घबरा गया और शव को वहीं छोड़कर चला गया।
डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने मीडिया को बताया कि पुलिस ने विनय के पास से चाकू और एक्टिवा बरामद कर लिया है।
__________________________________________
Post a Comment
0 Comments