बिचपुरी के निकट चलती कार में आग, चालक जिंदा जला

आगरा, 22 जनवरी। थाना जगदीशपुरा के अंतर्गत बिचपुरी में मघटई तिराहे के पास गुरुवार की रात चलती कार में आग लग जाने से चालक की मौत हो जाने की खबर है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
खबरों के अनुसार, यह हादसा रात्रि करीब नौ बजे हुआ। आग इतनी तेजी से फैली कि चालक को कार से बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिल सका। 
सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहत कार्य शुरू कराया, तब तक चालक की जान जा चुकी थी। 
रात करीब दस बजे मौके पर पहुंचे एसीपी लोहामंडी गौरव सिंह ने मीडिया से कहा कि आग लगने के कुछ ही मिनटों में कार धू-धू कर जल उठी। पुलिस मृतक की शिनाख्त के प्रयास कर रही है। आग लगने के कारणों की भी जांच की जा रही है।
________________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments