उमेश शर्मा दुबारा ताज ट्रिपेजियम जोन प्राधिकरण के सदस्य बनाए गए
आगरा, 20 जनवरी। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कार्य करते रहे इंजीनियर उमेश शर्मा को एक बार फिर ताज ट्रिपेजियम जोन (प्रदूषण एवं रोकथाम) प्राधिकरण का सदस्य बनाया गया है। वे इससे पहले वर्ष 2019 से चार वर्ष तक इस प्राधिकरण के सदस्य रह चुके हैं।
यह नियुक्ति पर्यावरण, वन एवं जलवायु मंत्रालय द्वारा की गई। मंत्रालय के निदेशक पी. वी. पिल्लई द्वारा जारी सूचना में यह जानकारी दी गई। सूचना के अनुसार उमेश शर्मा सहित तीन सदस्यों को नामित किया गया हैं।
उनके अलावा विजय नगर कालोनी निवासी विजय कुमार गुप्ता और पंजाब विश्व विद्यालय चंडीगढ़ की प्रोफेसर सुमन मौर शामिल हैं।
उमेश शर्मा पहले भी शहर के उद्योगों और पर्यावरण संरक्षण की मांग उठाते रहे हैं। उनका कहना है कि टीटीजेड क्षेत्र में कार्यरत विशेषकर लघु एवं मध्यम उद्योगों को स्पष्ट नियम, व्यवहारिक समाधान और तकनीकी मार्गदर्शन मिलना चाहिए।
________________________________________
Post a Comment
0 Comments