15वीं विनोद खण्डकर अंडर-21 ऑल इण्डिया हॉकी झांसी में 25 से

झांसी, 24 जनवरी। 15वीं सनफ्रान विनोद खण्डकर अंडर-21 ऑल इण्डिया हॉकी टूर्नामेंट का शुभारंभ यहां 25 जनवरी को होगा। टूर्नामेंट का उद्घाटन पं. रवि शर्मा (सदर विधायक) एवं सुधीर सिंह (जिलाध्यक्ष, भाजपा) द्वारा किया जाएगा।  31 जनवरी तक आयोजित इस टूर्नामेंट में देश की विख्यात टीमें भाग लेंगी।
टूर्नामेंट संयोजक तथा पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सुबोध खांडेकर ने बताया कि इन टीमों में पिछले वर्ष की विजेता एन. सी. ओ ई लखनऊ, उप विजेता स्पोर्टस हॉस्टल, झांसी, ओ.टी. एच. एल. (नई दिल्ली, जय भारत हॉकी अकादमी, नई दिल्ली, स्टील अथोरिटि ऑफ इन्डिया, राउरकेला, एन.सी.ओ.ई. एन. मणिपुर, इम्फाल, हाकी भिवानी, हरियाणा अकादमी, करनाल, भीलवाड़ा हॉकी अकादमी, एम. एस. स्पोर्टस अकादमी, धौलपुर स्पोर्टस हॉस्टल, लखनऊ डी. एच. ए., आगरा, रायसेन हॉकी अकादमी, सुल्तानपुर हॉकी अकादमी, नागपुर हॉकी अकादमी विदर्भ, ए. वी. स्पोर्टस अकादमी, ग्वालियर हॉकी अकादमी, मुरादाबाद, एल. वी. एम. अकादमी झाँसी‌ आदि शामिल हैं। 
विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ 75000 रुपये नगद पुरस्कार एवं उप विजेता टीम को 50,000 हजार रुपये नगद पुरस्कार दिया जायेगा। साथ में प्रत्येक मैच का मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अल्फा हॉकी बैग दिया जायेगा। टूर्नामेन्ट का बेस्ट गोलकीपर, फुल बैक, हाफ बैंक, फारवर्ड का भी पुरस्कार दिया जायेगा।
उन्होंने बताया कि 31 जनवरी को समापन समारोह के अवसर पर पदमश्री डॉ. धनराज पिल्लै (ओलम्पियन, अर्जुन अवार्डी) विशिष्ट अतिथि के रूप में रहेंगे। मुख्य अतिथि आकाश कुलहरि (आई.पी.एस.) पुलिस महानिरिक्षक, झाँसी परिक्षेत्र होंगे। साथ में विशिष्ट अतिथि अशोक कुमार ध्यानचंद (ओलम्पियन, अर्जुन अवार्डी) रहेंगे। संतोष मिश्राजी (एम. डी. सनफ्रान ग्रुप), वीरेंद्र राय (चैयरमेन बसेरा ग्रुप, झांसी), अखिलेश ताम्रकार (प्लांट हैड, माइसम सीमेन्ट-हाईडलबर्ग), सुजीत मलिक (हैड एच. आर. एण्ड एडमिनिस्ट्रेशन, माइसेम सीमेन्ट- हाईडलबर्ग), सुबोध कुमार गोप (उपमहाप्रबंधक, स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया), अब्बू हसन अंसारी (क्षेत्रीय प्रबंधक) स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया, डॉ. रोहित पाण्डेय (चैयरमेन, माउण्ट लिट्रा जी स्कूल) एवं नितिन महाजन (प्रो. अल्फा हॉकी, जालंधर) भी विशिष्ट अतिथि होंगे। 
उन्होंने बताया कि झाँसी के वरिष्ठ खिलाड़ी सुरेश कुमार चौबे, प्रवीण एवं जे. के. उदैनिया, सौरभ आनन्द कुशवाहा, वरिष्ठ खिलाड़ी नौबत सिंह, एस. के. सूरी को सम्मानित किया जायेगा।‌ टूर्नामेंट के आयोजन के लिए अविनाश श्रीवास्तव, लखनऊ टूर्नामेंट डायरेक्टर, राजेश बिहारी (नागपुर) असिस्टेट डायरेक्टर, संजय गौतम (एम्पायर मैनेजर) आगरा, प्रभा गुप्ता (मुंबई) ब्रजेश यादव (गाजीपुर), रुपेन्द्र कुमार, अमित गुप्ता, सुनील गुप्ता, जावेद खान, सुशील महर्षि एम्पायर रहेंगे।
_______________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments