न्यू दक्षिणी बाईपास पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम
आगरा, 21 दिसम्बर। अछनेरा-बिचपुरी मार्ग पर न्यू दक्षिणी बाईपास पर रायभा पुल के नीचे अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मृत्यु हाे जाने की खबर है।
खबरों के मुताबिक, यह हादसा शनिवार की देर रात हुआ। मृतक का नाम जसवंत (25 वर्ष) निवासी नगला लालदास बताया गया है। हादसे के बाद राहगीरों ने पुल के नीचे जसवंत का शव पड़ा देखा तो इसकी सूचना परिवारीजनों काे दी।
हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने रात में ही मौके पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों का आरोप था कि इस स्थान पर लगातार हादसों के बाद भी प्रशासन द्वारा उन्हें रोकने का कोई उपाय नहीं किया गया। पुलिस ने नाराज लोगों को किसी तरह समझाकर जाम खुलवाया।
________________________________________

Post a Comment
0 Comments