एपी ज्वैलर्स के प्रतिष्ठानों पर जीएसटी टीमों ने शुरू की छानबीन! तीन दिन पहले विभाग के पूर्व अधिकारी और पुत्र के खिलाफ लिखाई थी एफआईआर
आगरा, 19 दिसम्बर। तीन दिन पहले जीएसटी के सेवानिवृत आयुक्त और उनके पुत्र के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराने वाले एपी ज्वैलर्स के संचालकों के यहां शुक्रवार को जीएसटी विभाग ने कार्रवाई कर दी।
खबरों के अनुसार, एपी ज्वैलर्स के एमजी रोड के निकट और किनारी बाजार स्थित प्रतिष्ठानों पर जीएसटी अधिकारियों द्वारा छानबीन की जा रही है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आधिकारिक तौर पर तुरंत यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि कार्रवाई किस विभाग की है, लेकिन सूचना के अनुसार मामला जीएसटी से जुड़े बिंदुओं पर केंद्रित है।
सूर्य नगर के निकट स्थित शोरूम और किनारी बाजार में चौबेजी का फाटक स्थित दुकान पर विभागीय अधिकारी और फोर्स मौजूद हैं। प्रतिष्ठान के अंदर छानबीन की जा रही है। सूत्रों का कहना है कि दोनों प्रतिष्ठानों पर एक साथ कार्रवाई की गई। किनारी बाजार में जांच टीम के पहुंचते ही हड़कम्प मच गया। अनेक दुकानदारों ने अपने शटर गिरा दिए।
एपी ज्वैलर्स द्वारा जीएसटी के पूर्व कमिश्नर और 8 बेटे के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज के खड़े कर रही है। फिलहाल किसी भी विभाग की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
_____________________________________

Post a Comment
0 Comments