पहले कोहरे की मार, एक्सप्रेस वे पर भिड़ीं कारें

आगरा, 14 दिसम्बर। रविवार को मौसम का पहला घना कोहरा छाने से दृश्यता सुबह शून्य हो गई। इसका असर यह हुआ कि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे और यमुना एक्सप्रेस वे कई वाहन एक के बाद एक टकरा गए। इन हादसों में कई लोग घायल होने की सूचना है।
लखनऊ एक्सप्रेस वे पर आगरा से जा रहे वाहन फतेहाबाद क्षेत्र के डौकी में किलोमीटर 14 पर भिड़ गए।
दरअसल, कोहरे के चलते आगे चल रहे वाहन दिखाई नहीं दे रहे थे, आगे चल रही कार के ब्रेक लगाने पर पीछे से आ रही दस कारें आपस में टकरा गई। हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई। कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। आधा दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है।
उधर यमुना एक्सप्रेसवे पर घने कोहरे के कारण मथुरा जिले के बलदेव क्षेत्र में सुबह कई जगहों पर दुर्घटनाएं हुईं। कोहरे के बावजूद वाहन चालक तेज रफ्तार से चल रहे थे। हालांकि यमुना एक्सप्रेस वे प्राधिकरण ने एक्सप्रेस वे पर वाहनों की गति सीमा 75 किमी प्रति घंटा तय कर दी है।
_______________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments