अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में कई शहरों से जुटे विप्र बंधु
आगरा, 07 दिसम्बर। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा एवं ब्राह्मण प्रोफेशनल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक का आयोजन रविवार को संजय प्लेस स्थित होटल पीएल पैलेस में किया गया। आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, गोरखपुर, लखनऊ, बरेली, रामपुर, गाजियाबाद, दिल्ली, बिहार, चंडीगढ़ और बिजनौर से आए विप्र बंधुओं ने एकजुटता का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती, भगवान परशुराम एवं महामना पं.मदन मोहन मालवीय के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कार्यक्रम अध्यक्ष बीडी शर्मा, राष्ट्रीय सचिव मुनीश चन्द शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष त्रिभुवन शर्मा, संरक्षक महेश शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेन्द्र पाण्डेय, राष्ट्रीय संरक्षक राजपाल शर्मा और ब्राह्मण प्रोफेशनल एसोसिएशन के सचिव डॉ. पंकज नगायच द्वारा किया गया।
बैठक में भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर अवकाश, विप्र कल्याण आयोग के गठन एवं रुनकता को पर्यटन स्थल घोषित करने की माँग उठाई गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. बी.डी. शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण ही भारत की वैदिक सनातन संस्कृति का ध्वजवाहक है। ब्राह्मणों के बिना भारतीय संस्कृति की कल्पना नहीं की जा सकती।
इस अवसर पर पत्रिका ‘ब्रज माधुर्य भाग-2’ का विमोचन किया गया। महासभा की महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. मधु भारद्वाज ने कहा कि पत्रिका ब्रज की सभ्यता एवं संस्कृति की धरोहर के रूप में पहचानी जाएगी। अतिथियों का स्वागत प्रदेश अध्यक्ष पं. त्रिभुवन शर्मा ने किया।
बैठक में अंजू अग्निहोत्री, अनिल शर्मा, कांति शर्मा, डा. सिद्धार्थ दुबे, डा. शैलजा शर्मा, सूरज तिवारी, डॉ शशि तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार संजय तिवारी, दीप्ति भार्गव, आनन्द शंकर शर्मा, अरुणकांत सारस्वत, नीलम शर्मा, ममता पचौरी, वंदना तिवारी, सुनीता झा, आकांक्षा शर्मा, विजया तिवारी, किरन शर्मा, कल्पना शर्मा, डॉ. रामेन्द्र शर्मा, सुनयन शर्मा, अपूर्व शर्मा, क्रतेन शर्मा, आभा चतुर्वेदी, कल्पना राजोरिया का भी सम्मान किया गया।
_______________________________________
Post a Comment
0 Comments