टीम ई और टीम सी ने जीते अपने मुकाबले
आगरा, 19 नवम्बर। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेली जा रही अंडर 16 बॉयज क्रिकेट लीग में बुधवार को टीम ई और टीम सी ने अपने मुकाबले जीत लिए।
मान्या क्रिकेट मैदान पर खेले गए टीम एफ और टीम ई के मध्य खेल के मुकाबले में टीम एफ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 47.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 209 रनों का स्कोर खड़ा किया। अनमोल ने 67, वंश ने 25 रनों का योगदान दिया। टीम ई ओर से पृथ्वीराज ने 5 और मुकुल ने दो विकेट प्राप्त किये। बल्लेबाजी करते हुए टीम ई ने 7 विकेट होकर निर्धारित लक्ष्य प्राप्त किया। नैतिक में 60 और युवराज ने 57, सचिन ने 42 रन का योगदान दिया। टीम एफ की ओर से गेंदबाजी करते हुए वंश ने चार विकेट और दुर्गेश ने तीन विकेट प्राप्त किये।
शानदार प्रदर्शन के लिए पृथ्वीराज को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया।
अवंती बाई लोधी पर खेले गए दूसरे मुकाबले में टीम सी ने टीम बी को 40 रनों से हराया। टीम सी ने सभी विकेट को खोकर 152 रनों का स्कोर खड़ा किया। मयंक ने 35 रन का योगदान दिया। टीम बी की ओर से लातेश ने 4 विकेट प्राप्त किये। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम बी 112 रनों पर ही सिमट गई। आदित्य रावत ने 45 रनों का योगदान दिया। टीम सी की ओर से गेंदबाजी करते हुए विनीत ने तीन मयंक ने दो और उपेंद्र दो विकेट प्राप्त किया। मयंक को शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया।
________________________________________

Post a Comment
0 Comments