विशेष सुरक्षा बल के जवानों ने मनाई गाँधी, शास्त्री जयंती और विजयादशमी
आगरा, 02 अक्टूबर। जनपद न्यायालय दीवानी परिसर में गुरुवार को विशेष सुरक्षा बल के जवानों ने गाँधी जयंती व लाल बहादुर जयंती आयोजन किया और विजयादशमी पर शस्त्र पूजन किया गया।
सुरक्षा प्रभारी मुकेश कुमार ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर दीवानी में महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री चित्रों पर माल्यार्पण करते हुए पुलिस कार्मिकों को उनके आदर्शों के प्रति जागरुक रहकर कर्तव्यों के निवर्हन हेतु शपथ दिलाई। साथ ही विजयादशमी पर्व के अवसर पर विशेष सुरक्षा बल के जवानो ने परिसर में शस्त्र पूजा का आयोजन विधिविधान के साथ किया। पूजा के साथ शस्त्रों की विधिविधान पूजा-अर्चना की गई।प्रभारी मुकेश कुमार ने अपने हाथों से जवानों को खाना परोसा गया। इस मौके पर दीवानी सुरक्षा प्रभारी मुकेश कुमार और उप निरीक्षक रामेंद्र कुमार और आरक्षी रणधीर सिंह राहुल सारस्वत जय किशोर शर्मा आदि मौजूद रहे।
Post a Comment
0 Comments