असमंजस: बेटा एक, दावेदार दो परिवार, अब साक्ष्य तय करेंगे किसकी संतान

आगरा, 30 सितम्बर। एक अजीब घटनाक्रम में सड़क पर घूमते मिले 14 साल के मानसिक रूप से किशोर को दो अलग-अलग परिवारों द्वारा अपना बताए जाने से पुलिस असमंजस में पड़ गई। एक परिवार का बेटा दो साल पहले लापता हुआ था, तो दूसरे परिवार का बेटा दो दिन पहले घर के बाहर से लापता हो गया था। असमंजस में फंसी पुलिस ने किशोर को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया है। 
खबरों के मुताबिक, यमुना पार एत्माउददौला चार पुलिया के पास रविवार की शाम 14 साल का किशोर सड़क पर घूम रहा था। वह अपने घर का पता नहीं बता पा रहा था इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सोशल मीडिया पर उसके फोटो डाले, एत्माउददौला के शंभु नगर की रहने वाली पूजा ने किशोर को अपना बेटा बताया, पुलिस को बताया कि उनका बेटा जुलाई 2022 में लापता हो गया था। वह मानसिक रूप से दिव्यांग है। उस समय उसकी उम्र 12 साल थी, किशोर के शरीर के निशान के आधार पर उन्होंने उसकी पहचान की।
दूसरी ओर थाना एमएम गेट क्षेत्र के रहने वाले कारोबारी राकेश वर्मा का बेटा दो दिन पहले लापता हुआ था, पुलिस को सूचना दी थी। वे भी बेटे की तलाश में जुटे हुए थे, उनकी एक परिचित ने बताया कि उनके बेटे को शंभु नगर में देखा है वे शंभु नगर में पूजा के घर पहुंच गए। किशोर ने कारोबारी को पहचान लिया। अब दोनों परिवार किशोर को अपना बेटे बता रहे हैं पुलिस भी हैरान है। दोनों से किशोर पर दावे करने के साक्ष्य मांगे गए हैं। इसके बाद ही किशोर को साैंपने के बारे में निर्णय हो सकेगा।

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments