कथा नरसी भात 'नानी बाई री मायरो 21 से 23 तक आरबीएस कॉलेज सभागार में, श्रीहरि सत्संग समिति करा रही आयोजन
आगरा, 19 दिसम्बर। श्रीहरि सत्संग समिति द्वारा 21 से 23 दिसंबर तक खंदारी स्थित आर बी एस कॉलेज के सभागार में दोपहर 2.30 बजे से सायं छह बजे तक नरसी भात की कथा नानी बाई रो मायरो आयोजित की जा रही है। व्यास पीठ से परम् पूज्य श्री गौरदास जी महाराज कथा सुनाएंगे।
यह जानकारी समिति के संयोजक संजय गोयल ने शुक्रवार को संजय प्लेस स्थित एक रेस्तरां में दी। इस दौरान कथा के आमंत्रण पत्र विमोचन भी किया गया।
उन्होंने बताया कि नरसी भात कथा में भक्ति संगीत का आनंद मिलेगा। श्रद्धालुजन थिएट्रिकल सिटिंग में बैठ कर आध्यात्मिक आंनद ले सकेगें। शीत ऋतु के मौसम का ध्यान रखते हुये कथा ऑडिटोरियम में आयोजित की जा रही है। रोजाना कथा के उपरांत प्रसाद वितरण किया जायेगा। उन्होंने बताया कि समिति का यह 22वां आयोजन है।
प्रेसवार्ता में वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, सतीश मांगलिक, विवेक मोहन अग्रवाल, महामंत्री उमेश बंसल, कोषाध्यक्ष रमेश मित्तल, मंत्री संजय मित्तल, राहुल बंसल, प्रवीन सिंघल, उमेश अग्रवाल, विष्णु दयाल बंसल, अशोक महेश्वरी, केके अग्रवाल, महिला समिति अध्यक्ष अंशु अग्रवाल, महामंत्री रुचि अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मीनू त्यागी, मंजू गुप्ता, मधु गोयल, सीमा अग्रवाल, सीमा बंसल, सोनिया गर्ग, सपना अग्रवाल, बबीता गोयल, उर्मिल बंसल, निशा मंगल, दीपा शर्मा, सोनिया गर्ग, रुचि अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
Post a Comment
0 Comments