प्रदेश सरकार आगरा को स्मार्ट, सुरक्षित और समृद्ध शहर के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध
आगरा, 08 अगस्त। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधान परिषद सदस्य विजय शिवहरे को शुक्रवार को आश्वासन दिया कि राज्य सरकार आगरा को स्मार्ट, सुरक्षित और समृद्ध शहर के रूप में विकसित करने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है।
शिवहरे ने लखनऊ में मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर जनपद के विभिन्न आगामी विकास कार्यों, अधूरे प्रोजेक्ट्स की प्रगति और जनकल्याणकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन को लेकर व्यापक चर्चा हुई। मुलाकात के दौरान आगरा मेट्रो, नगरीय यातायात, पर्यटन विकास, स्वास्थ्य सेवाएं, और स्थानीय बुनियादी ढांचे के विस्तार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श हुआ।
विजय शिवहरे ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सरकार आगरा को स्मार्ट, सुरक्षित और समृद्ध शहर के रूप में विकसित कर रही है।
________________
Post a Comment
0 Comments