412.94 करोड़ से बुझेगी यमुना पार की प्यास, बनेगा एडवांस्ड वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट
आगरा, 10 अगस्त। केंद्रीय राज्य मंत्री व जिले के सांसद प्रो एसपी सिंह बघेल और एत्मादपुर क्षेत्र के विधायक डॉ धर्मपाल सिंह ने रविवार को प्रेस वार्ता कर जानकारी दी कि अमृत 2.0 कार्यक्रम के अन्तर्गत आगरा पेयजल पुनर्गठन योजना (ट्रांस यमुना जोन- । एवं ।।) के लिए 412.94 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की जा चुकी है।
संजय प्लेस स्थित एक होटल में उन्होंने बताया कि योजनान्तर्गत मुख्य रूप से ट्रान्स जमुना जोन-1 व जोन-2 में 11 वार्ड यथा कछपुरा, नाऊ की सराय, भगवती बाग, सीतानगर, ट्रान्स यमुना फेज-1, शाहदरा, नरायच पश्चिम, नरायच पूर्व, यमुना पार प्रकाश नगर, नवलगंज तथा टेढ़ी बगिया के क्षेत्र को पेयजलापूर्ति से लाभान्वित किया जायेगा।
यमुना पार क्षेत्र के सभी इलाके पिछले कई वर्षों से जल संकट से जूझ रहे थे। योजनान्तर्गत मुख्य रूप से एत्मादपुर नगर पालिका परिषद के समस्त 25 वार्डों को पेयजलापूर्ति से लाभान्वित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि योजना के पैकेज-1 के अन्तर्गत एडवांस डब्ल्यूटीपी (क्षमता 55 MLD)-1 नग, इन्टैक वैल / जैक वैल-1, एप्रोच ब्रिज-1 नग, रॉ वाटर राइजिंग मेन-700 मी० एवं तत्सम्बंधी कार्य किये जाने प्रस्तावित हैं। योजना के पैकेज-2 के अन्तर्गत उच्च जलाशय-11 नग, भूमिगत जलाशय-4 नग, वितरण प्रणाली- 268.79 किमी, राइजिंग मेन-7.77 किमी, फीडर मेन-41.39 किमी, पेयजल गृह संयोजन-55881 नग, पम्पिंग सैट-33 नग एवं तत्सम्बन्धी कार्य किये जाने प्रस्तावित हैं। लगभग 15 दिन में कार्य प्रारम्भ करा दिया जायेगा। उक्त दोनों पैकेजों के समस्त कार्य पूर्ण होने के उपरान्त 55881 नग पेयजल गृह संयोजन के माध्यम से आगरा नगर के ट्रांस यमुना जोन- । एवं ।। क्षेत्र की लगभग 2.75 लाख जनसंख्या को स्वच्छ पेयजल आपूर्ति से लाभान्वित किया जायेगा।
अमृत 2.0 कार्यक्रम के अन्तर्गत एत्मादपुर नगर पालिका पालिका परिषद पेयजल आपूर्ति योजना की स्वीकृत लागत 37.72 करोड है। योजनान्तर्गत मुख्य रूप से एत्मादपुर नगर पालिका परिषद के समस्त 25 वार्डों को पेयजलापूर्ति से लाभान्वित किया जायेगा। उक्त योजना के अन्तर्गत उच्च जलाशय-02 नग, भूमिगत जलाशय-1 नग, वितरण प्रणाली -62.70 किमी, राइजिंग मेन-800 मी, फीडर मेन-8.50 किमी, पेयजल गृह संयोजन- 7007 नग, पम्पिंग प्लान्ट-06 नग इत्यादि तत्सम्बन्धी कार्य किये जाने प्रस्तावित हैं। आगरा पेयजल पुनर्गठन योजना (ट्रांस यमुना जोन-। एवं ।।) के अन्तर्गत ग्राम-पोइया में प्रस्तावित एडवांस डब्ल्यू.टी.पी. (क्षमता 55 एम.एल.डी.) में से 06 एम.एल.डी. पेयजल द्वारा एत्मादपुर नगर पालिका परिषद पेयजल आपूर्ति योजना के समस्त कार्य पूर्ण करते हुये 7007 नग पेयजल गृह सयोजन के माध्यम से एत्मादपुर नगर पालिका परिषद की लगभग 30 हजार जनसंख्या को स्वच्छ पेयजल आपूर्ति से लाभान्वित किया जायेगा।
यमुना नदी के पानी को शुद्ध करने के लिए इस योजना के अंतर्गत एक एडवांस वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट (WTP) का निर्माण किया जाएगा।
प्रेस वार्ता के दौरान महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाह, भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, पार्षद गौरव शर्मा, पार्षद प्रकाश केसवानी, मनीष अवस्थी, पार्षद विजय वर्मा, गजेंद्र वर्मा, बनवारी लाल पार्षद, प्रियंका अग्रवाल पार्षद, सुनीता चौहान पार्षद, मंगल सिंह चौहान पार्षद प्रतिनिधि, मनवीर सिंह चौहान, डॉ रामनिवास मुद्गल, सुनील करमचंदानी, रोहित कत्याल,विक्रांत तिवारी मौजूद रहे।
_____________________________
Post a Comment
0 Comments