यमुना एक्सप्रेस पर दो हादसे: ईको सवार आगरा के पिता, पुत्रों समेत छह लोगों की जान गई, पत्नी, बेटी घायल || बस पलटने से दो दर्जन घायल, चार गम्भीर

आगरा, 19 जुलाई। पड़ोसी जनपद मथुरा के थाना बलदेव क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे देर रात लगभग तीन बजे बड़ा हादसा हो गया। यहां माइक स्टोन 140 पर ईको कार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिए जाने से छह लोगों की मौके पर मौत हो गई। हादसे में जान गंवाने वालों में आगरा के पिता, दो पुत्र और उनका दोस्त शामिल है। परिवार की दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। बलदेव थाना क्षेत्र में ही यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक अन्य दुर्घटना में बस पलट गई और उसमें सवार दो दर्जन यात्री घायल हो गए।
ईको सवार नोएडा से आगरा की ओर आ रहे थे। भिड़ंत में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसों के तुरंत बाद पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक जांच में हादसों का कारण दोनों वाहनों के ड्राइवरों को नींद आना बताया गया है।
पहले हादसे में ईको कार में सवार धर्मवीर पुत्र जवर सिंह निवासी ग्राम हरलालपुरा थाना बासौनी आगरा, उसके दो पुत्रों रोहित पुत्र धर्मवीर, आर्यन पुत्र धर्मवीर बासौनी आगरा की मौत हो गई। धर्मवीर की पत्नी सोनी और पुत्री पायल गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके अलावा दलवीर उर्फ छुल्ले व पारस सिंह तोमर पुत्रगण विश्वनाथ सिंह निवासीगण ग्राम बढ़पुरा हुसैद थाना महोबा मध्य प्रदेश आदि लोगों की घटनास्थल पर मृत्यु हो गई। ईको कार डीएल 8 सीएटी 6876 में नौ लोग सवार थे।
पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। मथुरा के क्षेत्राधिकारी संजीव कुमार राय और थाना बलदेव प्रभारी रंजना सचान ने बताया ईको कार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी। मृत लोगों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अज्ञात वाहन का पता लगाया जा रहा है।
बस पलटी दो दर्जन घायल 
इस हादसे के आधे घंटे बाद ही रात साढ़े तीन बजे बलदेव थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस वे माइल स्टोन 131 पर अचानक बस पलट गई। बस में सवार 29 सवारियां घायल हैं, कुछ के हल्की-फुल्की चोट आई हैं। तीन लोग गंभीर घायल हैं। बस दिल्ली से मध्य प्रदेश के भिंड जिले की ओर जा रही थी। बस में करीब 60 से 65 यात्री बैठे हुए थे। बस में बैठे चार लोग अक्षय, पूजा पुत्री रामवृक्ष,  मोनू रावत पुत्र मुंशी रावत, राहुल रावत पुत्र बाबूलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें मथुरा के जिला अस्पताल भेज दिया गया। अन्य यात्रियों को दूसरे वाहन से गंतव्य की ओर रवाना किया गया।
___________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments