यमुना हुई लबालब, गोकुल बैराज से छोड़ा जा रहा पानी

आगरा, 07 जुलाई। जिले में यमुना नदी के जल में बढ़ोत्तरी देखी जा रही है। हालांकि जलस्तर अभी खतरे के निशान से काफी नीचे है, लेकिन बारिश शुरू होने से पहले तक सूखी दिखाई दे रही यमुना अब लबालब हो चली है।
यमुना नदी में जलस्तर बढ़ने का कारण पड़ोसी जनपद मथुरा के गोकुल बैराज से पानी छोड़ा जाना है। खबरों के अनुसार, गोकुल बैराज से सोमवार को 15047 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इससे एक दिन पहले रविवार को भी 15500 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। 
शहर में यमुना नदी का खतरे का निशान 151.4 मीटर पर है, जबकि जलस्तर अभी 57.3 मीटर ही है। लेकिन जलस्तर बढ़ने से यमुना पर बनने वाले मेट्रो रेल परियोजना के निर्माणाधीन पुल का काम रुक गया है। यहां मशीनें नहीं चल पा रही हैं। यह प्रस्तावित पुल करीब 350 मीटर लंबा होगा। 
__________________________


ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments