सांसद नवीन जैन ने बूथ पर जाकर सुनी "मन की बात"

आगरा, 27 जुलाई। भाजपा महानगर के बल्केश्वर मंडल में बूथ नंबर 406 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम का आयोजन हुआ। राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ एलईडी के माध्यम से मन की बात कार्यक्रम को सुना।
नवीन जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री के मन की बात का कार्यक्रम संपूर्ण राष्ट्र के जन जन का कार्यक्रम बन चुका है, जिसमें किसी भी प्रकार की राजनीतिक बात न होकर देश से जुड़े हुए विभिन्न विषयों की कहानियों को पूरे देश को बता कर वे एक प्रेरणा देने का कार्य करते हैं। मन की बात कार्यक्रम से हमें नए तरीके से जनहित कार्य करने की दिशा मिलती है।
सांसद नवीन जैन ने आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा के चुनाव को ध्यान रखते हुए कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि 2027 विधानसभा चुनाव के लिए हम सभी कार्यकर्ताओं को कमर कसनी है।
कार्यक्रम के पश्चात सांसद नवीन जैन ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत मांगुर का पौधा लगाया एवं कार्यकर्ताओं को पौधरोपण के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष शिव शैलेंद्र, पार्षद पंकज अग्रवाल, पूर्व पार्षद अमित अग्रवाल ग्वाला, मंडल महामंत्री चंद्रेश गर्ग, संजीव शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष मानव कुमार, मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा शैलू गौतम, मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष कुमकुम उपाध्याय, अखिल जैन मौजूद रहे।
____________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments