तो क्या पति ने किया अलग रह रही पत्नी पर हमला? सड़क किनारे लहूलुहान हालत में मिली महिला, उपचार जारी, बेटे ने लिखाई पिता के खिलाफ शिकायत

आगरा, 27 जुलाई। थाना जगदीशपुरा क्षेत्र में फैक्ट्री से काम करके लौट रही एक महिला लहूलुहान हालत में सड़क किनारे मिली। परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। महिला बेटे द्वारा देर रात दी गई घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया। 
 थाना जगदीशपुरा क्षेत्र के गांव सदरवन की रहने वाली यशोदा (45 वर्ष) पत्नी देवकीनंदन पाठक अपने बेटे कृष्णा पाठक (20 वर्ष) के साथ पिछले कुछ वर्षों से पति से अलग रह रही है। ग्रामीणों के मुताबिक महिला फैक्ट्री में काम कर अपना और अपने बेटे का भरण-पोषण कर रही है। चौहटना-सदरवन मार्ग पर शनिवार रात आठ बजे वह लहूलुहान हालत में सड़क किनारे मिली।
ग्रामीणों के अनुसार हमलावर ने उसकी आंख और अन्य अंगों पर धारदार हथियार से प्रहार किए हैं। मौके पर पहुंचे परिजनों ने गंभीर हालत में निजी अस्पताल में महिला को भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। चौकी इंचार्ज बिचपुरी ने बताया है कि पुलिस घटना की जांच कर रही है। सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं। बेटे की तहरीर पर पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments