सौरभ, पराग, दीपक, रवि, विनोदिया, देव, पल्लवी, माला, निर्मला ने जीते मास्टर्स यूपी स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस खिताब
आगरा, 28 जुलाई। सौरभ पोद्दार, पराग अग्रवाल, दीपक सिंह, रवि टंडन, एसके विनोदिया, आरके देव, पल्लवी सिंघल, माला सिंह, निर्मला सिंह ने यहां रविवार को सम्पन्न हुई प्रथम उत्तर प्रदेश मास्टर्स रैंकिंग टेबल टेनिस टूर्नामेंट में अपने-अपने आयु वर्ग के खिताब जीत लिए।
तिरुपति स्पोर्ट्स अकेडमी, शास्त्रीपुरम में हुई इस प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे -
39+ (पुरुष वर्ग)
१) सौरभ पोद्दार (आगरा)- विजेता
२)सचिन कुमार (लखनऊ)-उपविजेता
३)आशीष जायसवाल (गोरखपुर)
फैजल अहमद (लखनऊ) संयुक्त तृतीय।
49+ (पुरुष वर्ग)
१)पराग अग्रवाल(लखनऊ) - विजेता
२)ऋषि राज त्यागी (गाजियाबाद)-उपविजेता
३)दिलीप सेन (कानपुर), विशाल अरोड़ा(बरेली) संयुक्त तृतीय।
59+ (पुरुष वर्ग)
१) दीपक सिंह (प्रयागराज) -विजेता
२) डी.के. पुरुषोत्तम(लखनऊ)-उपविजेता
३ )रोहित कुमार सिंह, आशुतोष पांडे(लखनऊ) संयुक्त तृतीय।
64+ (पुरुष वर्ग)
१)रवि टंडन (कानपुर) -विजेता
२)आर.के.टंडन (लखनऊ)-उपविजेता
३)एस.पी .सिंह (कानपुर), विनोद श्रीवास्तव (लखनऊ) संयुक्त तृतीय।
69+ (पुरुष वर्ग)
१)एस.के. विनोदिया (गौतम बुद्ध नगर)-विजेता
२) डॉ०संजय मुंशी (प्रयागराज)-उपविजेता
३) अतुल हरकॉली(लखनऊ), कमरुद्दीन(लखनऊ) संयुक्त तृतीय।
74+ (पुरुष वर्ग)
१)आर.के. देव(कानपुर)- विजेता
२)डी.पी .शर्मा ( मेरठ) -उपविजेता
३)करनल शिव कुंजरू (आगरा), के.के. शर्मा (गाजियाबाद) संयुक्त तृतीय।
39+ (महिला वर्ग )
१) पल्लवी सिंघल (मुरादाबाद) -विजेता
२) मृदुला पास्टर (गौतम बुध नगर)-उपविजेता
३) जामिनी गोयल (गौतम बुध नगर), नीलम जैन (गाजियाबाद) संयुक्त तृतीय।
49+ (महिला वर्ग)
१ माला सिंह (कानपुर)- विजेता
२)साक्षी राजपूत(लखनऊ)-उपविजेता
३) अंजू खरे (लखनऊ), पूनम बोरा (आगरा) संयुक्त तृतीय।
59+ (महिला वर्ग)
१) निर्मला सिंह (लखनऊ)- विजेता
२) संध्या पांडे (प्रयागराज)-उपविजेता
३) मीनाक्षी (आगरा), अर्चना खेतान (कानपुर) संयुक्त तृतीय।
मुख्य अतिथि प्रयागराज हाईकोर्ट के जस्टिस विपिन चंद्र दीक्षित ने खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए।
जिला टेबल टेनिस संघ की सचिव एवं टूर्नामेंट की आयोजन सचिव डॉ अलका शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर डॉ संजय मुंशी, पी.के. जैन, वीरेंद्र वर्मा, मीनाक्षी घड़ियाल, विजय सिंह, सुनील जोशी, दीपक शर्मा, विशाल सेहरा उपस्थित रहे। प्रिंस गुप्ता, भागीरथ, नितेश, आदित्य धामा, पार्थ लवानिया, विभोर ने अंपायरिंग की। चीफ रेफरी अतिन रस्तोगी (लखनऊ) थे।
_____________________________________
Post a Comment
0 Comments