राज्यपाल आनंदीबेन ने किया ऐतिहासिक क्वीन एम्प्रेस मैरी लाइब्रेरी का लोकार्पण
आगरा, 30 जुलाई। सदर बाजार में स्वतंत्रता पूर्व वर्ष 1900 में स्थापित ऐतिहासिक पुनर्विकास क्वीन एम्प्रेस मैरी लाइब्रेरी का बुधवार को लोकार्पण प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा किया गया।
इस दौरान उनके साथ उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य, कैबिनेट मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय उनके साथ मौजूद रहे। राज्यपाल ने लाइब्रेरी भ्रमण करते हुए भवन परिसर का गहन अवलोकन किया और पुस्तकालय में संरक्षित सन 1700 ई. की दुर्लभ पुस्तकों के संग्रह को देखा।
प्रदेश की कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने कहा कि पुस्तकालय जैसे सांस्कृतिक स्थल बच्चों और महिलाओं में अध्ययनशीलता और बौद्धिक विकास को प्रोत्साहित करते हैं। कैबिनेट मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने कहा कि पुस्तकालयों का संरक्षण और आधुनिकीकरण उच्च शिक्षा को मजबूती देता है।
स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत पुनर्विकास हुई लाइब्रेरी के संचालन का जिम्मा संभाल रहे छावनी परिषद के निवर्तमान उपाध्यक्ष एवं पंकज स्कैनिंग एंड पैथोलॉजी रिसर्च सेंटर के निदेशक डॉ. पंकज महेन्द्रू तथा छावनी परिषद की निवर्तमान सदस्य डॉ. रेनू महेन्द्रू एवं अरुण महेन्द्रू, रेखा महेन्द्रू, डॉ. करन महेन्द्रू, डॉ. आकृति महेन्द्रू, डॉ. शिव महेन्द्रू और डॉ. सांची महेन्द्रू ने राज्यपाल के आगमन पर उनका स्वागत किया।
कार्यक्रम में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया, विधायक छोटे लाल वर्मा, विधायक चौधरी बाबूलाल, शामिल रहे। समारोह में मंडलायुक्त शैलेन्द्र कुमार सिंह और नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल भी उपस्थित रहे।
___________________________________
Post a Comment
0 Comments