संस्कार भारती कला साधिका समिति ने मनाई हरियाली तीज

आगरा, 31 जुलाई। संस्कार भारती कला साधिका समिति "समृद्धि" द्वारा हरियाली तीज कार्यक्रम का आयोजन बोदला के निकट एक रेस्तरां में किया गया। 
कार्यक्रम का शुभारंभ उपाध्यक्षा सुनीता पाठक,  मीरा गर्ग, कुमकुम अग्रवाल, मधु बंसल, वीना अग्रवाल, अनीता मित्तल, रेनू अग्रवाल ने किया गया। 
ध्येय गीत का गायन अनीता भार्गव, नीता गर्ग, मीना अग्रवाल द्वारा किया गया। हरियाली तीज पर  रेनू सिंघल ने गेम कराए। तीज त्यौहार से सम्बंधित प्रश्नोत्तरी अनीता भार्गव द्वारा कराई गयी। हास्य नाटिका अनीता जैन द्वारा प्रस्तुत की गयी। बिंदी सजाओ प्रतियोगिता और तीज के गीतों पर नृत्य संगठन मंत्री नीता गर्ग द्वारा करवाया गया। इन्ही के आधार पर तीज क्वीन का चुनाव किया गया।
बिंदी सजाओ प्रतियोगिता के निर्णायक मण्डल में समीक्षा अग्रवाल और अंजू श्रीवास्तव रहीं। तीज क्वीन प्रतियोगिता के निर्णायक मण्डल में प्राचार्य निधि तिवारी और संगीता पंडित रही।
__________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments