नगर निगम कार्यकारिणी में भाजपा के पांच और बसपा के एक सदस्य चुने गए

आगरा, 19 जुलाई। नगर निगम में शनिवार को कार्यकारिणी के छह पदों के लिए हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के पांच पार्षद विजयी हुए। बहुजन समाज पार्टी का एक पार्षद विजयी रहा। बारह सदस्यीय कार्यकारिणी में भाजपा के दस और बसपा के दो सदस्य हो गए हैं। 
महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाह की अध्यक्षता में चुनाव प्रक्रिया पूरी हुई। छह पदों के लिए 11 नामांकन हुए थे। भाजपा की तरफ से सात पार्षदों ने और बसपा की तरफ से चार नामांकन भरे गए थे। छह सदस्यों का कार्यकाल पूरा होने के बाद छह सदस्यों का पद रिक्त था।
मेयर हेमलता दिवाकर कुशवाह ने विजयी प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की। इनमें भाजपा के राकेश जैन, वीरेंद्र लोधी, प्रियंका अग्रवाल, फूल कुमारी, विक्रांत सिंह और बसपा के मोहम्मद आसिफ हैं।
कार्यकारिणी सदस्यों के चुनाव के दौरान कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य और छावनी के विधायक डा. जीएस धर्मेश भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता सहित अन्य नेता भी पहुंच गए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर निगम परिसर में आतिशबाजी की। ढोल नगाड़ों के साथ मेयर और विजयी सदस्यों को फूल माला पहनाई गई।

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments