भाजपा ने आपातकाल को बताया काला अध्याय, 50वें वर्ष पर विरोध प्रदर्शन

आगरा, 25 जून। भारतीय जनता पार्टी के ब्रज क्षेत्र कार्यालय जयपुर हाउस में महानगर और जिला भाजपा ने कांग्रेस पार्टी द्वारा लगाए गए आपातकाल के काले अध्याय के 50वे वर्ष पर संगोष्ठी की।
महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने कहा कि सत्ता की भूख के लिए तत्कालीन प्रधानमंत्री स्व इंदिरा गांधी द्वारा  देश पर आपातकाल थोपा गया। हर साल 25 जून सभी को याद दिलाता है कि कांग्रेस सत्ता के लिए किस हद तक जा सकती है। कांग्रेस ने संविधान में इतने संशोधन किए गए कि संविधान के मूल स्वरूप को ही बदल दिया था। संविधान का जो दुरुपयोग हुआ वह एक दुस्वप्न है जो भारत के लोकतंत्र को हमेशा याद रहेगा।
जिलाध्यक्ष प्रशांत पोनिया ने कहा कि देश तानाशाही को स्वीकार नहीं कर सकता क्योंकि यह लोकतंत्र का जन्मस्थान है।देश में किसी को भी आपातकाल पसंद नहीं था। यही कारण है कि जब आपातकाल हटा तो लोगों ने देश की पहली केंद्र की गैर कांग्रेसी सरकार चुनी। जनता ने जो अन्याय सहा, उसके बाद जीत लोकतंत्र की ही हुई।
इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने ब्रज क्षेत्र कार्यालय पर काली पट्टी पहनकर हाथों में आपातकाल विरोधी तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों में महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, जिलाध्यक्ष प्रशांत पोनिया, शिव कुमार, संतोष कटारा, हेमंत भोजवानी, मुनेंद्र जादौन, सत्यदेव दुबे, महेश शर्मा, मेघराज सोलंकी, राहुल सागर, सत्यप्रकाश लोधी, सुधीर राठौर, उमाशंकर माहौर, मोहित सोलंकी, मनोज राजोरा, रोहित कत्याल, वीरेंद्र श्रीवास्तव, प्रमोद सिंह, सहदेव शर्मा, प्रेम सिंह धाकड़, बब्बू चौधरी, अभिषेक गुप्ता, विक्रांत तिवारी, शेलू पंडित, हिमांशु ठाकुर, हाजी अल्ताफ हुसैन,आदर्श वर्मा आदि उपस्थित रहे।
________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments