आंधी से चंबल नदी पर बना पीपों का पुल टूटा, बारात और एंबुलेंस सहित अनेक वाहन फंसे रहे
आगरा, 18 मई। जिले में शनिवार शाम आई आंधी के दौरान पिनाहट क्षेत्र में चंबल नदी पर बना पीपों का पुल टूट गया। पुल पर दोनों ओर से वाहनों का आवागमन हो रहा था। लोगों में अफरा-तफरी मच गयी। पुल टूटने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। इनमें बारात व एंबुलेंस भी फंस गयीं। करीब तीन घंटे तक पुल पर आवागमन बाधित रहा।
यह घटना शाम करीब चार बजे की है। मध्य प्रदेश व उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाला पीपों का पुल आंधी के कारण टूट कर दो हिस्सों में बंट गया। पुल के गार्डर और स्लीपर उखड़ गए।
नगर पंचायत की जेसीबी मशीन से पुल के टूटे हुए हिस्से को जोड़ने का काम शुरू किया गया। शाम सात बजे पुल के गार्डर व स्लीपर जोड़कर यातायात सुचारू किया गया।
________________________________________


Post a Comment
0 Comments