आगरा के डा. शिव महेंद्रू को लंदन के रॉयल कॉलेज ऑफ रेडियोलॉजिस्ट्स से मिली फेलोशिप
आगरा, 01 दिसम्बर। शहर के डा. शिव महेंद्रू को लंदन के रॉयल कॉलेज ऑफ रेडियोलॉजिस्ट्स ने प्रतिष्ठित फेलोशिप प्रदान की है। डा शिव शहर के प्रमुख रेडियोलॉजिस्ट डा. पंकज पैथोलॉजी के संचालक और छावनी बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष डा. पंकज महेंद्रू के सुपुत्र हैं।
डॉ. शिव महेंद्रू को लंदन के रॉयल कॉलेज ऑफ रेडियोलॉजिस्टस में इस फेलोशिप से सम्मानित किया गया। पिता डॉ. पंकज महेंद्रू और मां डॉ. रेनू महेंद्रू भी वहां मौजूद थीं। डा. शिव महेंद्रू की धर्मपत्नी डा. सांची महेंद्रू भी रेडियोलॉजिस्ट हैं।
______________________________________

Post a Comment
0 Comments