भारतीय टीम के कांस्य पदक जीतने पर आगरा में हॉकी खिलाड़ियों ने बांटी मिठाई
आगरा, 08 अगस्त। पेरिस ओलिंपिक में भारतीय हॉकी टीम के गुरुवार को कांस्य पदक जीतने पर शहर के खेल प्रेमियों में भारी उल्लास छा गया। लोगों ने एक दूसरे को जमकर बधाइयां दीं और मिष्ठान्न वितरण किया। एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में सभी हॉकी प्रेमियों ने भारतीय टीम की जीत का जश्न मनाया और एक दूसरे को मिठाई खिलाई।
आगरा हॉकी संघ के अध्यक्ष डॉ कमल चौधरी ने हॉकी टीम के कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी और आगे भी गोल्ड मेडल जीतने की हार्दिक शुभकामनाएं दी।
आगरा हॉकी संघ के सचिव संजय गौतम ने खुशी जताते हुए कहा कि शुक्रवार शाम को एकलव्य स्टेडियम में इस जीत का जश्न मनाया जायेगा। उपाध्यक्ष संजय तिवारी, डॉ जयशंकर यादव और प्रशांत शुक्ला ने भी हॉकी टीम को बैक टू बैक कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी।
मास्टर्स हॉकी के अध्यक्ष राजीव सोई ने शाम को स्टेडियम में हॉकी खिलाड़ियों के साथ भारतीय टीम के पदक जीतने का जश्न मनाया। उन्होंने अनेक खिलाड़ियों के बीच मिष्ठान्न वितरण भी किया।
_______________________________________
Post a Comment
0 Comments