सांप ने बेटे को काटा, पिता बेटे के साथ सांप को भी लेकर पहुंचा अस्पताल
आगरा, 20 जून। यमुना पार कालिंदी विहार क्षेत्र में एक लड़के को सांप ने काट लिया। परिजन लड़के को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए और साथ में उस सांप को भी पॉलीथिन में बंद करके ले गए जिसने काटा था। यह देख चिकित्सक चौंक गए। डॉक्टरों ने लड़के को आब्जर्वेशन में रखा है। उसका उपचार चल रहा है।
लड़के के पिता राजकिशोर राठी ने बताया कि सुबह जब उनका बेटा सोकर उठा तो उसके बिस्तर पर सांप का बच्चा था। बेटे के हाथ में सांप के काटने का निशान भी थे। चिकित्सकों ने राजकिशोर के बेटे को चेक किया और उसे इमरजेंसी में भर्ती किया। डॉक्टरों ने सांप के बच्चे को भी देखा। वह जहरीला है या नहीं, इसकी जानकारी नहीं है। सांप के बच्चे की लंबाई लगभग एक फीट होगी।
जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. आरके अरोरा ने बताया कि किशोर सहित सांप के काटने पर दो मरीज भर्ती हुए हैं। दोनों मरीजों को 24 घंटे निगरानी में रखा गया है।
___________________________________
Post a Comment
0 Comments