आगरा के पूर्व महापौर नवीन जैन राज्यसभा के लिए भाजपा के प्रत्याशी

नई दिल्ली, 11 फरवरी। भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को आगामी राज्यसभा चुनावों के लिए बिहार, छत्तीसगढ़, हरियाणा, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल से अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। आगरा के पूर्व महापौर नवीन जैन को उत्तर प्रदेश से उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा यूपी से फिर सुधांशु त्रिवेदी को मौका दिया गया है। आरपीएन सिंह का नाम भी यूपी से है। 
हरियाणा भाजपा के पूर्व प्रमुख सुभाष बराला को हरियाणा से पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया गया है। पार्टी ने बिहार भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष धर्मशीला गुप्ता को भी उम्मीदवार घोषित किया है। पार्टी ने नीतीश कुमार के पूर्व सहयोगी रहे भीम सिंह को भी उम्मीदवार बनाया है।
किस नेता को कहां से मौका?
यूपी: आरपीएन सिंह, डॉ सुधांशु त्रिवेदी, चौधरी तेजवीर सिंह, साधना सिंह, अमरपाल मौर्य, डॉ संगीता बलवंत, नवीन जैन।
उत्तराखंड: महेंद्र भट्ट
बिहार: डॉ धर्मशीला गुप्ता, डॉ भीम सिंह 
छत्तीसगढ़: राजा देवेंद्र प्रताप सिंह 
हरियाणा: सुभाष बराला
कर्नाटक: नारायणा कृष्णासा भांडगे 
पश्चिम बंगाल: सामिक भट्टाचार्य
_____________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments