सर्जन्स वीक के समापन पर डॉक्टरों ने बांधा समां
आगरा, 21 जून। आगरा सर्जन्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित सर्जन्स वीक में होटल बीप 2 एंथेला में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। फॉर द सर्जन्स, फ्रॉम द सर्जन्स में सर्जन्स ने एक के बाद एक प्रस्तुति से मंत्रमुग्ध कर दिया।
डॉ. एसके चंद्रा और डॉ. संजना महेश ने 'जश्न ए चमन शोला बदन', डॉ. अनूप दीक्षित ने - कहीं दूर जब दिन ढल जाए', डॉ. सिमरन गुप्ता ने 'लग जा गले गाने' की प्रस्तुति दी। डॉ अमित श्रीवास्तव ने 'पुकारता चला हूँ मैं' गाना व डॉ. अनुपमा शर्मा ने सिंथेसाइजर पर 'अजीब दास्तां है ये, कहां शुरू कहां खत्म' से माहौल बदल दिया। मनन श्रीवास्तव ने डेसी ब्वायज पर डांस की प्रस्तुति दी। डॉ. विपुल अग्रवाल ने वाद यंत्र, डॉ. ओके गुप्ता ने संसार है एक नदिया, डॉ. सुरेंद्र पाठक, डॉ. सजल गुप्ता, डॉ. मनीष गोयल, डॉ. राजेश गुप्ता ने प्रस्तुति दी।
समापन समारोह में लखनऊ से आए सर्जन्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के चेयरमैन डॉ. आनंद मिश्रा व सचिव डॉ. अक्षय आनंद को सम्मानित किया गया। डॉ ज्ञान प्रकाश, डॉ. रवि पचौरी, डॉ पुनीत श्रीवास्तव, डॉ आराधना सिंह, डॉ. एके गुप्ता, डॉ. वत्सला श्रीवास्तव, डॉ ऋचा गुप्ता, डॉ उत्कर्ष, डॉ. अंकुर बंसल आदि मौजूद रहे।
________________________________________

Post a Comment
0 Comments