सहाराश्री सुब्रत रॉय का निधन

नई दिल्ली, 14 नवंबर। सहारा इंडिया ग्रुप के प्रमुख सुब्रत रॉय का मंगलवार को निधन हो गया। उन्होंने मुंबई में आखिरी सांस ली। वह 75 साल के थे। 
सहारा परिवार के मुखिया सुब्रत रॉय काफी दिनों से गंभीर बीमारी से ग्रसित थे. उनका मुंबई के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। उनका पार्थिव शरीर बुधवार को लखनऊ के सहारा शहर लाया जाएगा, जहां उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी। 
सुब्रत रॉय सहारा का जन्म 10 जून, 1948 को हुआ था। वे भारत के प्रमुख कारोबारी और सहारा इंडिया परिवार के संस्थापक थे। उन्हें देशभर में 'सहाराश्री' के नाम से भी जाना जाता था।
उनके निधन पर समाजवादी पार्टी ने शोक जताते हुए कहा कि सहाराश्री सुब्रत रॉय जी का निधन। अत्यंत दुःखद। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे। शोकाकुल परिजनों को ये असीम दुख सहने का संबल प्राप्त हो।  भावभीनी श्रद्धांजलि। 
सपा के पूर्व अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई और सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने भी सुब्रत रॉय के निधन पर शोक जताया। उन्होंने कहा कि सहाराश्री सुब्रत रॉय के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर दिवंगत की आत्मा को शांति प्रदान करे और शोक संतप्त परिजनों को इस असीम दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।
__________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments