खबरें आगरा की..........

हरियाली तीज पर हुए मनोरंजक कार्यक्रम 
आगरा। अर्जुन नगर महिला मंडल के हरियाली तीज कार्यक्रम में हरे परिधान में सभी महिलाओं ने मनोरंजक कार्यक्रम किए। तरह-तरह के खेल खेले गए एवं लोकगीत प्रतियोगिता भी संपन्न हुई।
कार्यक्रम का संचालन बबीता गुप्ता और ममता ने किया। महिला मंडल की पदाधिकारियों में राखी कुमार, अनुराधा, प्रियंका, मधु, दिया, किरण परिहार, छाया उपाध्याय, संजना चौधरी, वर्षा खन्ना, स्वदेश, अंजली यादव, दीपा, ज्योति चौहान, आदि उपस्थित थीं। पुरस्कार वितरण रेखा परिहार द्वारा किया गया।
___________________________
बबिता और सुरभि बनीं तीज क्वीन
आगरा। आस्था क्लब का तीजोत्सव होटल क्लार्क्स शिराज में मनाया गया। सदस्याओं ने आस्था, उमंग, सौंदर्य और प्रेम के प्रतीक इस पर्व को  नृत्य, गायन, तीज आधारित मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आनंद लिया। बबिता और सुरभि को तीज क्वीन चुना गया।
इस अवसर पर अध्यक्ष सुमन बंसल, सचिव अंशु भार्गव, कोषाध्यक्ष दिनेश सिंह, साधना सरीन, मधु गुप्ता, मीनू भार्गव, सिम्मी, मंजू मित्तल, शशि, सीमा, दीपा, प्रीती, अनामिका, रोली आदि सदस्य उपस्थित रहीं।
________________________
प्रदर्शनी के पोस्टर का विमोचन
आगरा। नेशनल चैंबर भवन में आज प्रस्तावित कार्यक्रम- महिला उद्यमिता विकास एवं हस्तशिल्प कला प्रदर्शनी के पोस्टर का विमोचन किया गया।  यह प्रदर्शनी 20 अगस्त को समय प्रातः दस बजे से होटल क्लार्क्स शिराज लगाई जायेगी। उद्घाटन मंडल आयुक्त रितु महेश्वरी करेंगी। पोस्टर विमोचन करने वालों में अध्यक्ष राजेश गोयल, मनोज बंसल योगेश जिंदल, ज्योति एन सिंह, रुचि बंसल एवं मंजरी शर्मा उपस्थित रही। 
_________________________
किदवई पार्क के निकट व्यक्ति पर सरे राह तेजाब उड़ेला 
आगरा। थाना लोहामंडी क्षेत्र के अंतर्गत किदवई पार्क के पास एक व्यक्ति पर बीच राह तेजाब डाल दिया गया। व्यक्ति बुरी तरह से झुलस गया। उसे गंभीर हालत में एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
आज गुरुवार रात करीब नौ बजे दिनेश पाल नाम का व्यक्ति काम से लौट रहा था। जैसे ही वह राजा मंडी किदवई पार्क के पास पहुंचा, वहां पर पहले से घात लगाए लोगों ने उसे घेर लिया। जब तक वह कुछ समझ पाता, उसके ऊपर तेजाब उड़ेल दिया। तेजाब डालने के बाद आरोपी भाग निकले। दिनेश पाल बुरी तरह चीखने लगा। शोर शराबा सुनकर लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। गंभीर हालत में दिनेश को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया गया है कि तेजाब डालने वालों में एक व्यक्ति का नाम सुनील माहौर है। पुलिस कमिश्नर डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
_________________________


ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments